न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाराज पत्नी नहीं मानी तो युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की सुसाइड

पंजाब के बटाला में गुरदासपुर रोड पर गुरु नानक नगर कॉलोनी में एक युवक ने रविवार तड़के पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 5:50:49

नाराज पत्नी नहीं मानी तो युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की सुसाइड

पंजाब के बटाला में गुरदासपुर रोड पर गुरु नानक नगर कॉलोनी में एक युवक ने रविवार तड़के पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक कुलजीत सिंह उर्फ सोनू (33) के परिजनों ने उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी और मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मृतक की पत्नी, साला और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पिता ने कही ये बात

मृतक कुलजीत सिंह के पिता संतोख सिंह ने बताया कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे के साथ झगड़ा करती थी। 2 साल में 4 बार नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कुलजीत सिंह हर बार उसे मायके से मना कर ले आता था, लेकिन वह फिर से थोड़े दिनों बाद वैसा ही कर बैठती। कई बार दोनों को समझाया भी। हाल ही में कुछ दिन पहले कुलजीत सिंह की पत्नी फिर से झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी।

कुलजीत सिंह उसे मनाने के लिए गया था, लेकिन वह इस बार नहीं मानी और उसके साथ घर वापस नहीं आई। कुलजीत सिंह ने एक-दो दिन पहले ही अपनी मां को बताया था कि उसका साला और साली उसके धमकियां दे रहे हैं। उसने अपने बेटे को शांत रहने के लिए कहा था। संतोख सिंह ने बताया कि रविवार को वह सुबह साढ़े 4 के समय चाय बनाने के लिए उठा और अपने बेटे के लिए चाय लेकर उसके कमरे में चला गया, लेकिन उसका बेटा बेड पर नहीं था, जब उसने ध्यान से देखा तो उसका बेटा पंखे के साथ लटक रहा था।

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता संतोख सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं, थाना सिविल लाइन के एसएचओ इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक कुलजीत सिंह के पिता संतोख सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी सर्बजीत कौर, साला कश्मीर सिंह और साली राजविंदर कौर निवासी गांव चविंडा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

punjab,angry wife,young man,suicide,news,crime news,coronavirus

आत्महत्या के दो हफ्तें बाद मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

बता दे, पंजाब के लुधियाना से आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां लुधियाना में लॉकडाउन के दौरान किराए के लिए धमकाने वाले मकान मालिक से परेशान होकर किरायेदार ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 6 जून की है लेकिन घटना के दो हफ्ते बाद थाना जमालपुर पुलिस ने अब मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

एएसआई पलविंदर पाल ने बताया कि मकान मालिक की पहचान गुरु तेग बहादुर नगर निवासी विशाल सेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरु तेग बहादुर नगर गली नंबर 4 निवासी रितु शर्मा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। आरोपी मकान मालिक किराने की दुकान चलाता है, जबकि उसका पति पंकज शर्मा फैक्ट्री में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान उसका पति काम पर नहीं जा रहा था। मकान का दो महीने का किराया देना था। इसके अलावा 7400 रुपए बिजली बिल दे दिया था। इसके बावजूद आरोपी बार-बार दो महीने का किराया और बिजली का बिल मांग रहा था। 31 मई को आरोपी एक व्यक्ति के साथ आया और धमकाने लगा। किराया न देने पर मकान खाली करने के लिए कहने लगा। इसके चलते उसका पति परेशान रहने लगा।

6 जून की तड़के ढाई बजे उसका पति उल्टियां करने लगा। पूछने पर उसने बताया कि उसने पोटाश खा ली है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना वाले दिन रितु शर्मा के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की थी, मगर एक सप्ताह बाद महिला ने कहा कि पुलिस ने उसके गलत बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके चलते उसने अधिकारियों के बाद नई शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका