न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर / तीन दिन से मिल रहे थे खुफिया इनपुट्स, सुरक्षाबलों ने ऐसे किया बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, इस बारे में पिछले तीन-चार दिनों से इनपुट मिल रहा था और कुछ नाके पर सैंट्रो कार रुकी नहीं थी, जिसके बाद शक गहरा हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 May 2020 12:47:07

जम्मू-कश्मीर / तीन दिन से मिल रहे थे खुफिया इनपुट्स, सुरक्षाबलों ने ऐसे किया बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने गुरुवार को नाकाम कर दिया है। सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में 50 किलो IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए ब्लास्ट करते हुए एक बड़ी साजिश को टाल दिया गया। खबर है कि सुरक्षाबलों को इस बात के इनपुट्स बीते तीन दिनों से मिल रहे थे कि किसी वाहन के जरिए घाटी के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा इस बात का भी शक जताया जा रहा है कि बीते दिनों कश्मीर में हिज्बुल के टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों से बदला लेने की साजिश रची जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, इस बारे में पिछले तीन-चार दिनों से इनपुट मिल रहा था और कुछ नाके पर सैंट्रो कार रुकी नहीं थी, जिसके बाद शक गहरा हुआ।

jammu kashmir,pulwama,attack,terror attack,police,terrorist,ied,news

तीन दिन से मिल रहे थे खुफिया इनपुट्स

बताया जा रहा है कि इस कार की मूवमेंट के बारे में सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट्स के जरिए जानकारी मिली थी। खुफिया इनपुट्स के जरिए पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि विस्फोटकों से लदी एक कार को लेकर कुछ आतंकी पुलवामा के राजपोरा इलाके की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल सीआरपीएफ, सेना और पुलिस की टीमों को सतर्क करते हुए सभी रूट्स पर बड़े पैमाने पर नाकेबंदी की गई। इसके अलावा वाहनों की तलाशी का अभियान भी शुरू किया गया। रात 11-12 बजे के बीच राजपोरा के आइनगुंड के पास एक संदिग्ध वाहन के नाके की तरफ आने पर पुलिस ने उसके चालकों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान जब गाड़ी नहीं रुकी तो जवानों ने उसकी तरफ फायरिंग की। इस बीच तेज गति से जंगली इलाके में वाहन ले जाकर वाहन चालक ने उसे वहीं छोड़ दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने गाड़ी की तलाशी ली. सुरक्षाबलों ने देखा कि कार की पिछली सीट पर विस्फोटक से भरे नीले रंग के ड्रम रखे थे। सुरक्षाबलों ने रात भर कार की निगरानी की। इसके बाद आसपास के घरों को खाली करा दिया गया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से गुरुवार सुबह कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए इस कार को उड़ा दिया। वहीं दूसरी ओर कार सवार आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किए गए।

माना जा रहा है कि इस वाहन में लाए गए विस्फोटक को कश्मीर घाटी में पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की मदद से एक्सपोर्ट किया गया था। जिस वाहन में यह विस्फोटक मिले हैं, वह कठुआ के किसी वाहन के नंबर प्लेट के साथ मिली है। एजेंसियों ने इस घटना के पीछे जैश या लश्कर के किसी टेरर मॉड्यूल के शामिल होने का शक जताया है। बता दे, पुलवामा श्रीनगर शहर से करीब 46 किलोमीटर दूर है। इस इलाके को हिज्बुल के आतंकियों से सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक माना जाता रहा है। हाल ही में सेना ने जिन टॉप आतंकियों को मार गिराया है, उनमें से कई का अंत पुलवामा के ही अलग-अलग हिस्सों में हुआ है। ऐसे में इस बात का भी शक है कि रियाज नाइकू और जाकिर मूसा जैसे आतंकियों के मारे जाने का बदला लेने के लिए आतंकी संगठनों ने इस साजिश को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका