न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु / परीक्षा देने वाले छात्र के पिता निकले कोरोना संक्रमित, 24 बच्चे होम क्वारनटीन

देश में कोरोना संकट के बीच अब परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसे में बेंगलुरु में 24 छात्र प्री- यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (PUC) परीक्षा में गुरुवार को शामिल हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 11:46:50

बेंगलुरु  / परीक्षा देने वाले छात्र के पिता निकले कोरोना संक्रमित, 24 बच्चे होम क्वारनटीन

देश में कोरोना संकट के बीच अब परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसे में बेंगलुरु में 24 छात्र प्री- यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (PUC) परीक्षा में गुरुवार को शामिल हुए। जिसके बाद उन 24 छात्रों के होश उस समय उड़ गए जब पता चला उनमे से एक छात्र के पिता कोरोना पॉजिटिव है। अब सभी 24 छात्र होम क्वारनटीन हैं।

PUC की परीक्षा में छात्रों ने जयनगर, बेंगलुरु दक्षिण में स्थित एक केंद्र पर परीक्षा लिखी थी। शुक्रवार की सुबह उस केंद्र के छात्रों में से किसी एक के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज को बताया। दो कॉलेजों के कुल 640 छात्र अपने परिसर में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उन्हीं में से किसी मरीज की बेटी ने भी इन सभी छात्रों के साथ परीक्षा लिखी थी। जैसे ही स्वास्थ्य अधिकारी का फोन आया, उन दो कॉलेजों के प्रिंसिपलों को बुलाया और 24 छात्रों के माता-पिता को निर्देश देने के लिए कहा गया।

कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि जिस परीक्षा केंद्र में परीक्षा लिखी गई है, किसी भी छात्र में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। यहां तक ​​कि जिस लड़की के पिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उस लड़की को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी।

बता दे, डिपार्टमेंट ऑफ प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन (DPUE) के अनुसार, इस परीक्षा में 5 लाख 68 हजार 975 छात्र शामिल हुए, जबकि 27 हजार 22 ने इसे मिस कर दिया। परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 95 हजार 997 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं इस परीक्षा में कंटेनमेंट जोन के 223 छात्र शामिल हुए थे। बता दें, कर्नाटक में बुधवार को 204 नए कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए थे।

बता दे, कोरोना मरीजों की संख्या भारत में 3 लाख 95 हजार 812 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 721 मामले सामने आए। वहीं, 9 हजार 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 142 मरीजों ने दम तोड़ा। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट देखा जा रहा है। दिल्ली में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 3 हजार के पार हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार हो चुकी है। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3 हजार 137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2 हजार 35 हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका