न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार दूसरे दिन कीमतों में मामूली कटौती: पेट्रोल 7 पैसे, डीजल 5 पैसे सस्ता

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान जनता को गुरुवार के दिन मामूली राहत मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 10:34:08

लगातार दूसरे दिन कीमतों में मामूली कटौती: पेट्रोल 7 पैसे, डीजल 5 पैसे सस्ता

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान जनता को गुरुवार के दिन मामूली राहत मिली है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके बाद बुधवार को इनकी कीमतों में पहली बार कटौती की गई थी। हालांकि यह कटौती केवल एक पैसे प्रति लीटर की दर से थी। केरल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक जून से एक रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि इससे खजाने को 509 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। यह केंद्र को हमारा संदेश है।

तीन रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के कारण 19 दिन तक की मूल्यवृद्धि पर रोक के बाद 14 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दैनिक बढ़ोतरी शुरू की गई थी। तब से लेकर अब तक पेट्रोल में 3.80 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट

वित्त वर्ष 2017 और 2018 में भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की औसत कीमत 47.56 डॉलर और 56.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी जो अप्रैल, 2018 में बढ़कर 69.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई। इस महीने की शुरुआत में 80 डॉलर का स्तर छूने के बाद इसमें गिरावट आई और यह 28 मई को 75.95 डॉलर पर पहुंच गई। इसकी वजह से अगले दो-तीन दिन में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी।

कंपनियों का मुनाफा बढ़ा

तेल की मार्केटिंग करने वाली सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 5218 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल के मुकाबले इसमें 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के लाभ में भी 45 फीसदी की वृद्धि हुई है।

बाकी देश में भी रेट घटने के संकेत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय पर पर तेल के दाम घटे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से इंपोर्ट भी सस्ता हुआ है। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर इसका असर दिखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत