न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : आज होगी CSK और RR में भिडंत, यह हो सकती हैं संभावित एकादश

अबू धाबी और दुबई में शुरुआती तीन मैचों के आयोजन के बाद, अब लीग का रोमांच शारजाह पहुंच चुका है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 9:17:43

IPL 2020 : आज होगी CSK और RR में भिडंत, यह हो सकती हैं संभावित एकादश

आज आईपीएल संस्करण का मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होना हैं। राजस्थान का यह पहला मैच हैं और चेन्नई अपना पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। राजस्थान की यह डगर आसान रहने वाली नहीं हैं क्योंकि खुद कप्तान स्टीव स्मिथ का सिर पर लगी चोट के कारण खेलना संदिग्ध है। इसी के साथ जोस बटलर क्वारंटीन की वजह से पहले मैच से बाहर हैं तो बेन स्टोक्स पहले चरण का कोई मैच नहीं खेलेंगे। अबू धाबी और दुबई में शुरुआती तीन मैचों के आयोजन के बाद, अब लीग का रोमांच शारजाह पहुंच चुका है। यहां मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई की टीम आमने-सामने होगी। राजस्थान अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन को लेकर चिंतित है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित एकादश।

राजस्थान रॉयल्स के संभावित एकादश

जोस बटलर और बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में राजस्थान की टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। टीम यशस्वी जायसवाल और रॉबिन उथप्पा से ओपनिंग करवा सकती है। वहीं मध्यक्रम में संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग को खिला सकती है। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल और टॉम करन को मौका मिला सकता है।

बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर
विकेटकीपर: संजू सैमसन
ऑलराउंडर: महिपाल लोमरोर, रियान पराग,
गेंदबाज: जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन

चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित एकादश

पहला मैच जीतने के बाद सीएसके की टीम में शायद ही कोई ज्यादा बदलाव देखने को मिले। यहां एक बार फिर से शेन वाटसन और मुरली विजय ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी बने रह सकते हैं। इनके अलावा गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा, सैम करन, पीयूष चावला, दीपक चहर, लुंगी एनगिदी को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, सैम करन
गेंदबाज: दीपक चहर, लुंगी एनगिदी, पीयूष चावला

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका