न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : पुलिस ने किया 40 तोला सोना चोरी का खुलासा, बेटे ने ही दिया था वारदात को अंजाम

उदयपुर जिले के गोगुंदा में शिक्षक राम प्रसाद के घर हुई 40 तोला यानी करीब 20 लाख रुपए के सोने की चोरी के मामले में 5 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 12:50:05

उदयपुर : पुलिस ने किया 40 तोला सोना चोरी का खुलासा, बेटे ने ही दिया था वारदात को अंजाम

उदयपुर जिले के गोगुंदा में शिक्षक राम प्रसाद के घर हुई 40 तोला यानी करीब 20 लाख रुपए के सोने की चोरी के मामले में 5 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी किसी और ने नहीं बल्कि रामप्रसाद के बेटे शेखर ने ही अपने चार साथियों के साथ की थी। थाना अधिकारी मोहम्मद पठान ने बताया कि घर से हुई चोरी की घटना के बाद शक के आधार पर फरियादी के बेटे शेखर से पूछताछ की गई थी जिसमें उसने अपने चार साथियों के साथ चोरी की वारदात कबूल की है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि शेखर ने घर की अलमारी में रखे 40 तोले सोने के आभूषण और नगदी अपने दोस्त रवि के साथ मिल चोरी किए थे। जिसके बाद शेखर और रवि ने सोने के आभूषण गोगुंदा निवासी घनश्याम और मयंक सोनी को बेचे थे। इसके बाद शेखर ने सोना बेच आई राशि को अपने दोस्त करण के पास रखा था। ऐसे में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि शनिवार को गोगुंदा के खटीक मोहल्ले में शिक्षक राम प्रसाद के घर से 40 तोला सोना और नकदी गायब हो गई थी। जिसके बाद राम प्रसाद ने गोगुंदा थाने में मामला दर्ज करवाया था। वही मौके पर पहुंची पुलिस को घर में किसी तरह की चोरी और लूट की वारदात के सबूत नहीं मिले। जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने फरियादी राम प्रसाद के बेटे शेखर से पूछताछ की। जिसमें शेखर ने घर में हुई चोरी की वारदात कबूल की है।

इस तरह हुआ वारदात का खुलासा

चोरी की घटना के बाद पुलिस को घर में कोई भी ताला टूटा नहीं मिला। बल्कि, पहले की तरह घर में सभी चाबियां और अलमारी व्यवस्थित थी। ऐसे में पुलिस को घर के ही किसी सदस्य पर शक था। जिसके बाद पुलिस ने बेटे शेखर के बारे में जानकारी जुटाई। इस पर पुलिस को कुछ ऐसा क्लू मिला, जिससे उनका शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने शेखर से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

लोन चुकाने के लिए शेखर ने की थी चोरी

पुलिस ने बताया कि शेखर किराने की दुकान चलाता है। उसने हेल्थ प्रोडक्ट खरीदने के लिए मोबाइल एप से ऑनलाइन लोन लिया था। यह लोन ब्याज मिलाकर करीब ढाई लाख रुपए हो गया था। लोन देने वाली कंपनी लोन की रिकवरी के लिए शेखर को परेशान कर रही थी। इसी वजह से शेखर ने अपने अपने ही घर में वारदात को अंजाम दिया। शेखर ने कि उसने 40 हजार का लोन 1 साल के लिए लिया था। लेकिन, बैंक ने 7 दिन बाद ही लोन चुकाने के लिए उसे फोन किए जाने लगे और प्रतिदिन 300 रु. पेनल्टी लगाना शुरू कर दिया। जिससे लोन बढ़ते-बढ़ते ढाई लाख हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय