न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट और चीन विवाद के बीच PM मोदी कल शाम 4 बजे देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री का छठवां राष्ट्र के नाम संबोधन होगा, जो वह कोरोना के दौर में देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 11:23:32

कोरोना संकट और चीन विवाद के बीच PM मोदी कल शाम 4 बजे देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री का छठवां राष्ट्र के नाम संबोधन होगा, जो वह कोरोना के दौर में देंगे। बता दें कि देश भर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गलवाना घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के साथ तनाव बरकरार है। ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है।

कोरोना काल में पीएम मोदी का संबोधन

# 19 मार्च - पहले संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान
# 24 मार्च - दूसरे संबोधन में 21 दिन का लॉकडाउन
# 3 अप्रैल - तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील
# 14 अप्रैल - चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा
# 12 मई - 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, लॉकडाउन-4 का ऐलान

'मन की बात' में कही थी ये बात

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कोरोना से लेकर तूफान, टिड्डी हमले लद्दाख में शहीद हुए जवानों का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि सैकड़ों आक्रांताओं ने देश पर हमला किया, लेकिन भारत इससे भव्य होकर सामने आया। वहीं, चीन का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा था कि लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। वहीं 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना के संकट काल में देश लॉकडाउन से बाहर निकल आया है। अब हम अनलॉक के दौर में हैं। अनलॉक के इस वक्त में दो बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और ताकत देना है।

पीएम मोदी के अब तक के संबोधन

- 8 नवंबर 2016 (नोटबंदी की जानकारी)- कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था।
- 15 फरवरी, 2019 (पुलवामा हमले के बाद)- पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की हत्या के बाद पीएम ने देश को संबोधित किया था।
- 27 मार्च, 2019 (मिशन शक्ति) - मोदी ने 27 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में जानकारी दी थी कि डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है।
- 8 अगस्त 2019 (अनुच्छेद 370 हटाने के बाद)- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद मोदी ने 8 अगस्त 2019 की रात आठ बजे देश को संबोधित किया था।
- 7 सितंबर 2019- चंद्रयान-2 का चांद पर उतरने से पहले संपर्क टूटने के बाद वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।
- 9 नवंबर 2019- पीएम मोदी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर पर बात की।
- 19 मार्च, 2020 (जनता कर्फ्यू का आव्हान)- देश में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए सरकार की कोशिशों के साथ लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आव्हान किया।
- 24 मार्च, 2020 (लॉकडाउन की घोषणा)- पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए देशवासियों से कुछ समय मांगा। उन्होंने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की।
- 3 अप्रैल 2020 (नौ मिनट मांगे)- पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत या बालकनी पर दीये जलाने की अपील की।
- 14 अप्रैल 2020 (लॉकडाउन को बढ़ाया)- देशभर में लगे लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया।

बता दे, सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर सोमवार को बैन लगा दिया। इस लिस्ट में टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हैलो और शेयर इट जैसे ऐप्स शामिल हैं। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।

सरकार ने जिन ऐप पर लगाई पाबंदी

1. TikTok

2. Shareit

3. Kwai

4. UC Browser

5. Baidu map

6. Shein

7. Clash of Kings

8. DU battery saver

9. Helo

10. Likee

11. YouCam makeup

12. Mi Community

13. CM Browers

14. Virus Cleaner

15. APUS Browser

16. ROMWE

17. Club Factory

18. Newsdog

19. Beutry Plus

20. WeChat

21. UC News

22. QQ Mail

23. Weibo

24. Xender

25. QQ Music

26. QQ Newsfeed

27. Bigo Live

28. SelfieCity

29. Mail Master

30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi

32. WeSync

33. ES File Explorer

34. Viva Video – QU Video Inc

35. Meitu

36. Vigo Video

37. New Video Status

38. DU Recorder

39. Vault- Hide

40. Cache Cleaner DU App studio

41. DU Cleaner

42. DU Browser

43. Hago Play With New Friends

44. Cam Scanner

45. Clean Master – Cheetah Mobile

46. Wonder Camera

47. Photo Wonder

48. QQ Player

49. We Meet

50. Sweet Selfie

51. Baidu Translate

52. Vmate

53. QQ International

54. QQ Security Center

55. QQ Launcher

56. U Video

57. V fly Status Video

58. Mobile Legends

59. DU Privacy

दूसरी तरफ दुनिया के कई देशों की तरह इस समय भारत भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। दुनिया के देशों में कोरोना संक्रमण के मामले में भारत जहां चौथा देश हो गया है, तो वहीं यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े 5 लाख 48 हजार 318 हो गए हैं। इनमें से 16,475 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री