न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नेपाल पहुंचे। चार वर्ष के शासन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 3:12:51

अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नेपाल पहुंचे। चार वर्ष के शासन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है। नेपाल पहुंचने के बाद पीएम मोदी सीधे जनकपुर में स्थित जानकी मंदिर पहुंचे और वहां विशेष पूजा अर्चना की। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंदिर परिसर में पीएम मोदी की आगवानी की। पीएम मोदी ने इस मौके पर जनकपुर- अयोध्या के बीच चलने वाली बस को हरी झंडी दिखाई। जो कि गोरखपुर होकर गुजरेगी। इस बस में एक साथ 35 यात्री सवार हो सकते हैं। बता दें कि जनकपुर माता सीता का मायका है और जानकी मंदिर माता सीता को ही समर्पित है। पीएम मोदी मंदिर परिसर में करीब 45 मिनट रहे और स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीएम मोदी ने मंदिर में विशेष पूजा शोदासोपचारा पूजा में भाग लिया। मंदिर में पीएम मोदी पूरे भक्ति भाव में दिखाई दिए, इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर के पुजारियों और अन्य संतों से तो मुलाकात की है, साथ ही मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में मंजीरा भी बजाया और सीताराम का जाप किया। मंदिर पहुंचने पर पीएम मोदी को सम्मान स्वरुप पगड़ी भी पहनायी गई।

शोदासोपचारा पूजा के दौरान 16 तरह की विशेष पूजाएं की जाती हैं, जिनमें से तांत्रिक मंत्रोंच्चार जानकी मंदिर आने वाले कुछ विशेष लोगों के लिए ही किए जाते हैं। इस पूजा में माता सीता का गुणगान किया जाता है। बता दें कि पीएम मोदी से पहले पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवरेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह और प्रणब मुखर्जी भी जानकी मंदिर जा चुके हैं। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने जानकी मंदिर की विशेष पूजा में भाग लिया है। वहीं पीएम मोदी का स्वागत करने के उद्देश्य से हजारों लोग मंदिर परिसर के बाहर मौजूद थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी ने जनकपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी और नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली संयुक्त रुप से रामायण सर्किट को लॉन्च करेंगे, जिससे भारत और नेपाल के बीच टूरिज्म सर्किट को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश
भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह