न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सामना' में खबर छापने से नाराज सुशांत सिंह राजपूत के भाई, कहा-संजय राउत पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच को लेकर अब राजनीति गरमा गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 1:11:04

'सामना' में खबर छापने से नाराज सुशांत सिंह राजपूत के भाई, कहा-संजय राउत पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने पार्टी मुखपत्र सामना में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के केस को लेकर रविवार को अपनी बात रखी थी। इसमें उन्होंने दावा किया था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। इसको सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। इससे साथ-साथ अखबार में सुशांत के पिता की शादी से सुशांत सिंह राजपूत के नाखुश रहने की भी खबर छपी थी। संजय राउत के इस लेख के बाद सुशांत राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बब्लू (BJP MLA Niraj Kumar Bablu) ने संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक दिवंगत अभिनेता के मामा आरसी सिंह ने संजय राउत के बयान को गलत बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्होंने कहा है कि सुशांत के पिता ने दो शादियां नहीं की हैं। आरसी सिंह ने कहा कि संजय राउत इस तरह के गलत बयान देकर अफवाह फैला रहे हैं।

संजय राउत ने सुशांत के परिवार के बारे में सामना में लिखा था, 'एक बात सत्य है कि सुशांत का पटना में रहने वाले अपने पिता से संबंध अच्‍छे नहीं थे। मुंबई ही उसका ‘आशियाना’ था। इस पूरे दौर में सुशांत, पिता और अन्य रिश्तेदारों से कितनी बार मिला, सुशांत कितनी बार पटना गया, ये सामने आने दो। अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ये दो अभिनेत्रियां उसके जीवन में थीं। इनमें से अंकिता ने सुशांत को छोड़ दिया था और रिया उसके साथ थी। अब अंकिता, रिया चक्रवर्ती के बारे में अलग बात कर रही हैं। असल में अंकिता और सुशांत अलग क्यों हुए इस पर प्रकाश डालने के लिए कोई तैयार नहीं है, जो कि जांच का एक हिस्सा होना चाहिए।'

इससे पहले बिहार सरकार ने सुशांत के सुसाइड केस की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई इस केस जांच कर रही है। इसको लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार आमने सामने है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि मुंबई पुलिस इस केस की जांच करने में सक्षम थी। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा जा रहा है। बिहार और दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत