न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'कोरोना बम' बनाकर आतंकियों को भारत भेजने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान

पाक लगातार इस कोशिश में है कि किस तरह से आतंकियो को भारत में दाखिल किया जाए। रास्ता साफ करने के लिए एलओसी पर आग भी लगा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 1:36:07

'कोरोना बम' बनाकर आतंकियों को भारत भेजने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान

कोरोना की महामारी से जूझ रहा पाकिस्तान अभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय सुंदरबनी इलाके में सेना के पोस्ट को निशाना बनाया था। इस हमले में भारतीय सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। अगर आँकड़ो पर नजर डाले तो मार्च के महीने में ही पाकिस्तान 411 बार सीजफायर का उलंघन कर चुका है। और साल 2020 में अब तक यानी तीन महीनों मे 1160 बार से ज़्यादा बार सीजफायर का उलंघन कर चुका है। ये उलंघन लगातार जारी है। अब खबर आ रही है कि एलओसी (LOC) के पास लांचिंग पैड पर जमा आतंकी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पाक लगातार इस कोशिश में है कि किस तरह से आतंकियो को भारत में दाखिल किया जाए। रास्ता साफ करने के लिए एलओसी पर आग भी लगा दी है। news18 की खबर के अनुसार खुफिया जानकारी के बाद पाक की इस हरकत का खुलासा हुआ है। कोरोना संक्रमण के पाकिस्तान की फ़ौज में मामलों की बात करे तो अब तक 40 से ज़्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसमे पाकिस्तान सेना के कई अफसर भी हैं। जबकि 860 से ज़्यादा क्वारंटाइन में हैं। स्वास्थ और चिकित्सा की बदतर हालातों के चलते बड़ी तादाद में पाकिस्तान की फ़ौज को एलओसी से हटाकर अलग-अलग इलाक़ों में तैनात किया जा रहा है।

covid 19,pakistan army,infiltrate,corona positive,terrorist,india,loc,ceasefire,coronavirus,corona virus news,pakistan coronavirus news,news in hindi,hindi news

पाकिस्तान के सबसे ताक़तवर प्रांत पंजाब में कोरोना अपने पैर न पसारे, इसके लिए ज़्यादातर क्वारंटाइन सैंटर पीओके में बनाए गए है। ऐसे में पाकिस्तान न तो उन आतंकियो को अपने लांचपैड पर रख सकता है और न ही उन्हें उनके घर जाने देना चाहता है। और इलाज तो बिलकुल नही कराना चाहता है। उन कोरोना संक्रमित आतंकियो से पाक सेना के सैनिकों को भी ख़तरा बना हुए है ऐसे में पाकिस्तान उन संक्रमित आतंकियो को भारत में ढकेलने की फ़िराक़ में है और लगातार सीज फायर का उल्लघंन कर रहा है।

2,500 हुए संक्रमित

बता दे, शुक्रवार तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 2,500 के करीब पहुंच गए। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कोई भी यकीन से नहीं कह सकता है कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी कब खत्म होगी। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के मकसद से निर्माण क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर पैकेज की घोषणा की।

प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने तय किया है कि इस साल के दौरान निर्माण क्षेत्र में निवेश करने वालों से उनकी आय के स्रोत के बारे में नहीं पूछा जाएगा।' उन्होंने निर्माण क्षेत्र के आधार पर एक निश्चित कर व्यवस्था की घोषणा की और अपने 'नया पाकिस्तान हाउसिंग' परियोजना में निवेश के लिए 90% कर कटौती की पेशकश की। परियोजना का मकसद गरीबों के लिए घर बनाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका