न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री शेख रशीद अहमद की भारत को धमकी, इस बार खूनी और आखिरी जंग होगी

अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने की धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 6:10:28

पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री शेख रशीद अहमद की भारत को धमकी, इस बार खूनी और आखिरी जंग होगी

अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। भारत के साथ तनाव को लेकर रशीद ने सीधे-सीधे दावा किया है कि पाकिस्तान ने अपना हथियार तैयार रखा है और अगर भारत हमला करता है तो पारंपरिक युद्ध नहीं होगा, सीधे परमाणु हमला होगा जिसमें असम तक को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब रशीद ने ऐसा बयान दिया है। इतना ही नहीं शेख रशीद कहते हैं कि इन परमाणु हमलों में मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

शेख रशीद ने कहा कि अगर हिंदुस्तान और पाकिस्तान में जंग होती है तो ये खूनी और आखिरी जंग होगी। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान ने अगर पाकिस्तान पर हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। इमरान खान के मंत्री ने कहा कि हमारा हथियार मुसलमानों की जिंदगियों को बचाते हुए असम तक टारगेट कर सकता है।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान वैश्विक राजनीति के समीकरणों पर बात करते हुए रशीद ने कहा कि आज चीन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के खिलाफ खड़ा है जबकि अपने नए दोस्तों नेपाल, श्रीलंका, ईरान और रूस के साथ नया ब्लॉक बना रहा है। रशीद ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को चीन के साथ खड़ा होना चाहिए।

पहले भी दे चुके है धमकी

शेख रशीद ने पहली बार ये धमकी नहीं दी है। इससे पहले भी कई मौके पर वह इस तरह का बयान दे चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भी भारत का नाम लिए बिना परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। शेख रशीद ने कहा कि अब जंग परंपरागत तरीके से नहीं होगी, बल्कि परमाणु युद्ध होगा। एक सवाल के जवाब में शेख रशीद ने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी जबकि सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी।

ढाई सौ ग्राम के परमाणु बम

शेख रशीद ने कहा था कि पाकिस्तान के पास सवा सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के भी परमाणु बम हैं जो किसी खास टारगेट पर मार कर सकते हैं। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा था कि भारत सुन ले कि पाकिस्तान के पास पाव और आधा पाव के परमाणु बम भी हैं जो किसी खास इलाके को निशाना बना सकते हैं। शेख रशीद के बयान सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। ऐसे बयान देकर खुद ही वह अपनी खिल्ली उड़वाते हैं।

शेख रशीद ने हाल ही में अयोध्या में हुए राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत अब एक धर्मनिरपेक्ष देश नहीं रहा है, बल्कि एक धर्म का देश बन गया है। उनके इस बयान का भारत ने कड़ा जवाब दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो देश आतंक फैलाता हो वो इसी तरह धार्मिक उन्माद बढ़ाने जैसे बयान दे सकता है।

यूं तो रशीद अपने ऊटपटांग और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, पिछले साल भारत में उनका काफी मजाक तब बन गया था जब एक जलसे के दौरान बोलते हुए उनको माइक से बिजली का करंट लग गया था। दरअसल, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले रहे थे। इसके बाद उन्होंने हास्यास्पद बयान दिया था कि उन्हें करंट लगने के पीछे भारत का हाथ है।

PM मोदी के खिलाफ बोलते हुए लगा था करंट

यूं तो रशीद अपने ऊटपटांग और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, पिछले साल भारत में उनका काफी मजाक तब बन गया था जब एक जलसे के दौरान बोलते हुए उनको माइक से बिजली का करंट लग गया था। दरअसल, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले रहे थे। इसके बाद उन्होंने हास्यास्पद बयान दिया था कि उन्हें करंट लगने के पीछे भारत का हाथ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका