न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान / नवाज शरीफ के भाई शहबाज कोरोना पॉजिटिव, कैंसर से भी है पीड़ित

पाकिस्तान में PML-N के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 5:54:41

पाकिस्‍तान / नवाज शरीफ के भाई शहबाज कोरोना पॉजिटिव, कैंसर से भी है पीड़ित

पाकिस्तान में PML-N के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। पार्टी के प्रवक्ता मरियम औरंगजेब इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया कि शहबाज धनशोधन के एक मामले में नौ जून को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के सामने पेश हुए थे और वह वहीं से संक्रमित हुए हैं फ़िलहाल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहबाद शरीफ ने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

पीएमएल-एन पार्टी के नेता अताउल्लाह तरार ने भी शहबाज शरीफ के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है और कहा कि नैब द्वारा बुलाए जाने से शहबाज शरीफ की जिदंगी खतरे में पड़ गई थी। तरार ने कहा कि एनएबी को लिखित में कई बार बताया गया कि शहबाज शरीफ कैंसर से पीड़ित हैं और अन्य लोगों की तुलना में उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। उन्होंने कहा कि वायरस के खतरे को देखते हुए पीएमएल-एन प्रमुख पहले से ही अलग-थलग रह रहे थे लेकिन एनएबी की वजह से उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ा।

अताउल्लाह तरार ने कहा कि अगर शहबाज शरीफ को कुछ होता है तो इमरान नियाजी और नैब जिम्मेदार होगी। वहीं, शहबाज शरीफ के बेटे और पीएमएल-एन नेता हमजा शहबाज ने कहा ने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए एक मुश्किल समय है। अल्लाह सभी के माता-पिता को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करे।

इससे पहले एनएबी को शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा था, ‘मीडिया में यह जाहिर है कि एनएबी के कुछ अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित हैं। कृपया यह ध्यान दें कि मैं कैंसर से पीड़ित रह चुका हूं और 69 साल का हूं। मुझे यह सलाह दी गई है कि अपने शरीर की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए कम से कम ही बाहर निकलूं।’

गौरतलब है किशहबाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शहबाज शरीफ मनी लॉन्ड्रिंग केस का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को वह एनएबी के सामने पेश हुए थे। इस महीने की शुरुआत में, वह लाहौर उच्च न्यायालय के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्हें जमानत मिल गई थी।

बता दे, शहबाज कोरोना वायरस से संक्रमित पाकिस्तान के नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और रेल मंत्री शेख राशिद अहमद भी संक्रमित हैं। एक प्रांतीय मंत्री समेत कम से कम चार सांसदों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो चुकी है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कम से कम 5 हजार 834 मामले सामने आए हैं और देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 19 हजार 536 हो गई है। वहीं अब तक 2 हजार 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री