पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए है। सोमवार को तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित निकले थे उसके बाद आज मंगलवार को सात और खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। बल्लेबाज फखर जमान, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज को कोरोना हो गया है।
सोमवार को जिन तीन खिलाड़ियों को कोरोना हुए उनके नाम है हारिस रऊफ, शादाब खान और हैदर अली है। मतलब उसके कुल 10 खिलाड़ी इस वायरस के चपेट में आ चुके हैं। पाकिस्तान को आगामी रविवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना है और उससे पहले ही उसके दस खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए है। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्या इंग्लैंड का दौरा करेगी?
इन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
पीसीबी (PCB) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके 16 खिलाड़ी कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। आबिद अली, असद शफीक, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इफ्तिकार अहमद, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास को कोरोना नहीं है। साथ ही नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सुहैल खान और यासिर शाह को भी कोरोना वायरस नहीं है।
PCB के सीईओ वसीम खान ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के कितने भी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जाएं, टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। वसीम खान ने कहा, 'पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा जारी रहेगा। 28 जून को टीम इंग्लैंड रवाना होगी। हमें पहले टेस्ट सीरीज खेलनी है और जो खिलाड़ी कोरोना मुक्त हैं वो ट्रेनिंग कर सकते हैं।'














