पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक ट्रेन और बस में टक्कर हुई है। इस हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस लाहौर से कराची जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस से टकरा गई। यह टक्कर फारूकाबाद स्टेशन के पास हुई। पाकिस्तान के न्यूज वेबसाइट ‘द डॉन न्यूज’ के मुताबिक, 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
#Breaking ; Ninteen members of a Sikh family died in an accident after the van in which they were traveling rammed in a train near #Farooquabad Pakistan. pic.twitter.com/S3AiS63z1D
— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘरेलवे अधिकारियों ने कहा कि एक्सीडेंट की वजह बिना गेट वाली रेलवे क्रॉसिंग है। यहां तेज रफ्तार शाह हुसैन एक्सप्रेस निकल रही थी। इसी दौरान बस के ड्राइवर ने भी गेट क्रॉस करने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर शोक जताया। रेल मंत्री शेख रशीद ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि सभी सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब से मत्था टेककर लौट रहे थे।
Update : Train-Coaster collided
Total Expired: 19
Total injured: 08
All patients will be shift DHQ SKP#pakistan #trainaccident#GoryVideo pic.














