न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पकड़ा गया बाइक सवार से 5 लाख की लूट का आरोपी, 3 अभी भी फरार

रामगढ़ में बाइक सवार से पांच लाख रुपए की लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने आरोपी को देवास से गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 12:56:17

सीकर : पकड़ा गया बाइक सवार से 5 लाख की लूट का आरोपी, 3 अभी भी फरार

फतेहपुर के रामगढ़ में बाइक सवार से पांच लाख रुपए की लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने आरोपी को देवास से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जहां से बदमाश को पकड़ा वहीं नजदीक से पुलिस ने बोलेरो कैम्पर बरामद कर ली। इसी बोलेरो कैम्पर में बदमाशों ने बाइक सवार का पीछा कर रोलसाबसर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब पकड़े गए बदमाश के तीन औैर ​साथियों की तलाश में जुटी है।

बता दें कि बाइक सवार धनराज रामगढ़ एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। पेट्रोल पम्प संचालक ने धनराज से परिचित से पांच लाख रुपए लाने को कहा था। इसे लेकर धनराज बाइक पर ही जा रहा था। रोलसाबसर के नजदीक बोलेरो कैम्पर सवार बदमाशों ने उसे लूट लिया।

थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रामगढ़ निवासी जसवंत शर्मा (26) है। दरअसल, लूट के लिए बदमाशों ने बोलेरो कैम्पर काम में ली थी। पीड़ित ने बोलेरो कैम्पर के नंबर देख लिए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार कुछ ही देर में मालूम कर लिया कि गाड़ी किसकी थी।

पुलिस गाड़ी मालिक के पास पहुंची तो पता चला कि विकास गोदारा, अजीत बलोद बोलेरो कैम्पर लेकर गए थे। वहीं जसवंत भी उनके साथ था। इसकी जानकारी मिलने पर बदमाशों की जानकारी हाथ लग गई थी। अब उन्हें पकड़ने के लिए उनके ठिकानों की जानकारी हासिल करने के लिए जानकारों और दोस्तों से पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस को जानकारी मिली कि जिस नंबर की बोलेरो कैम्पर की पुलिस को तलाश है वह देवास में है और जसवंत भी वहीं है। पुलिस ने दो टीम लगाकर भेजा और जसवंत को पकड़ लिया। विकास और अजीत उर्फ जीतू के साथ ही एक और बदमाश की पुलिस को तलाश है।

जसवंत से पूछताछ के बाद सामने आया कि इसे वाहन को ठिकाने लगाने के लिए भेजा गया था, जबकि फरार तीनों बदमाशों के पास लूट के पांच लाख रुपए हैं। अब तीनों को पुलिस तलाश रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात से पहले बदमाशों ने बाइक पर रुपए लेकर जाने वाले धनराज की रैकी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी