न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर तैनात बुकिंग क्लर्क की कोरोना से हुई मौत; स्कूल के प्रिंसिपल ने भी तोडा दम

पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर तैनात बुकिंग क्लर्क शिव दत्त भी कोरोना से जंग हार गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 4:43:51

पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर तैनात बुकिंग क्लर्क की कोरोना से हुई मौत;  स्कूल के प्रिंसिपल ने भी तोडा दम

कोरोना वायरस संक्रमण का कहर दिल्ली में जारी है। यहां अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। उधर पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर तैनात बुकिंग क्लर्क शिव दत्त भी कोरोना से जंग हार गए हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली के सेंट्रल हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। खबर है कि बुकिंग क्लर्क शिव दत्त को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ था और उसके बाद उन्‍हें सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह कोरोना से जंग नहीं जीत सके.

स्कूल के प्रिंसिपल की कोरोना से हुई मौत

वहीं, आज गुरुवार को कोरोना से सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई। कल्याणपुरी स्थित सर्वोदय विद्यालय के प्रिसिंपल ओमपाल सिंह आज कोरोना से जंग हार गए। इससे पहले इसी स्कूल के एक टीचर की मौत हो गई थी। दिल्ली में पुलिसकर्मियों की तरह ही सरकारी टीचर भी कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। कहीं पर बेसहारों के बीच खाना बांट रहे हैं तो कहीं बेसहारों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में टीचर भी कोरोना संक्रमण की जद में आ रहे हैं। अब तक 150 से अधिक टीचर संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

24 घंटे में 48 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि दिल्ली में 24 घंटे में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। ये एक दिन में इस वायरस,से राजधानी में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। अब दिल्ली में कोरोना से कुल मौत की संख्या 984 तक जा पहुंची। राजधानी में मौत का आंकड़ा ही नहीं बड़ा है, बल्कि कुल मामले में भी बड़ा उछाल हुआ। दिल्ली सरकार की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 32 हजार 810 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 12 हजार 245 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 19 हजार 581 केस अभी भी एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1 हजार 501 नए मामले सामने आए हैं।

कांग्रेस ने केजरीवाल और मोदी सरकार पर बोला हमला

दिल्ली में जैसे-जैसे कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है उसी तरह वहां सियासत भी गरमाती जा रही है। दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच अस्पतालों और कोरोना मरीजों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। ऐसे में कांग्रेस ने दोनों सरकारों पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इन दोनों सरकारों ने दिल्ली को संकट में डाल दिया है। सिंघवी ने कहा कि पिछले तीन महीनों से केंद्र और दिल्ली सरकारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। दिल्ली सरकार के हॉस्पिटल के 12 फीसदी, केंद्र के हॉस्पिटल के 8% और प्राइवेट हॉस्पिटल के 7% बेड ही कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के 38 में से 33 हॉस्पिटल कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। हम सरकार से मांग करते हैं हॉस्पिटल में 70% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व किया जाए। सरकार टेस्टिंग प्रक्रिया को और तेज करें और मरीजों के आंकड़े को कम करने के लिए टेस्ट को रोका न जाए।

कांग्रेस ने कहा कि 1700 वेंटिलेटर की जगह अभी सिर्फ 472 वेंटिलेटर की व्यवस्था है, जबकि 15 जुलाई तक 10 हजार वेंटिलेटर की जरूरत होगी। दिल्ली में जब 3 हजार केस थे तो 102 कंटेनमेंट जोन थे और अब 30 हजार केस हैं तो 183 कंटेनमेंट जोन है। केंद्र और दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट को बढ़ा दिया है।

वहीं, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि स्थिति दिल्ली सरकार के हाथ से निकल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और आंकड़े बता रहे हैं। एलजी ने दो दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें आम आदमी पार्टी की ओर से कोई नहीं आया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल पर लगाया आरोप

बता दे, इससे पहले दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी केजरीवाल पर आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो संदेश शेयर किया है जिसमें वे कह रहे है कि दिल्ली में रोज मामले बढ़ रहे हैं, दिल्ली सरकार पूरी तरह से कोरोना की समस्या से निपटने में विफल रही है। बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली के LNJP अस्पताल में मरीजों के साथ ही कोरोना से मरने वाले व्यक्ति की लाश पड़ी है। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सिर्फ बयान दे रहे हैं कि बेड बनाएंगे, सुविधा बनाएंगे। लेकिन जो अस्पताल अभी हैं, वहां पर ही कुछ व्यवस्था नहीं हो रही है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका