न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 LPG सिलेंडर रखने वालों को दिवाली पर हो सकती है मुश्किलें, तेल कं​पनियां ले सकती हैं ये बड़ा फैसला

सऊदी अरब (Saudi Arab) की सरकारी तेल कंपनी पर बीते दिनों हुए ड्रोन हमले के बाद से कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई में कमी आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Sep 2019 3:57:24

2 LPG सिलेंडर रखने वालों को दिवाली पर हो सकती है मुश्किलें, तेल कं​पनियां ले सकती हैं ये बड़ा फैसला

सऊदी अरब (Saudi Arab) की सरकारी तेल कंपनी पर बीते दिनों हुए ड्रोन हमले के बाद से कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई में कमी आई है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है वही अब खबर आ रही है कि घरेलू तेल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस की राशनिंग कर सकती हैं। बता दे, LPG गैस राशनिंग का मतलब है कि उन ग्राहकों को ही वरीयता दी जाएगी जिनके पास केवल एक ही सिलेंडर है। लाइवमिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में एक तेल कंपनी के सीनियर अधिकारी के हवाले से लिखा है कि मौजूदा समय में LPG की कमी नहीं है, लेकिन पिछले सप्ताह हमले के बाद सप्लाई में कमी आई है। जिसकी वजह से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और​ हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि​मिटेड एलपीजी गैस की राशनिंग करने का फैसला ले सकती हैं।

अधिकारी ने बताया है कि सरकारी कंपनियां ग्राहकों के मांग को पूरा कर रही हैं। दो सिलेंडर रखने वालों की तुलना में एक सिलेंडर रखने वालों को अधिक वरीयता दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि एलपीजी की वैकल्पिक सोर्स की व्यवस्था हो गई है और इसकी पहली खेप एक सप्ताह में पहुंच जाएगी।

एलपीजी सप्लाई घटने की ये रही वजह

पिछले माह भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स में एलपीजी सप्लाई बंद रही। वही 3 सितंबर को नवी मुंबई स्थि​त एक सरकारी तेल और गैस कंपनी में आग लगने के बाद घरेलू एलपीजी सप्लाई घट गई थी। इसके बाद सितंबर में ही सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल और कुकिंग गैस की सप्लाई बाधित हुई।

फेस्टिव सीजन में सप्लाई नहीं होगी बाधित

लाइवमिंट की इस रिपोर्ट के मुताबिक, तेल मंत्रालय सुनिश्चित किया गया है कि एडनॉक से कूकिंग गैस की नई खेप समय पर पहुंच जाएगी जिसके चलते फेस्टिव सीजन में एलपीजी सप्लाई की कमी नहीं होगी। मौजूदा समय में महाराष्ट्र, कनार्टक, पंजाब और गोवा में सप्लाई की कमी के कुछ मामले सामने आए थे। एक सरकारी तेल कंपनी के एक अधिकरी ने बताया है कि एलपीजी मांग को पूरा करने के लिए एक टेंडर फ्लोट किया गया था, जिसपर बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिला। नवी मुंबई से 15 अक्टूबर तक सप्लाई बाधा नहीं रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत