न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार में हो सकती है तेज बारिश

बिहार में गुरुवार को चक्रवातीय तूफान निसर्ग का असर दिखा। पटना सहित लगभग पूरे बिहार में दिनभर बादल छाये रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 10:25:26

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार में हो सकती है तेज बारिश

चक्रवाती तूफान निसर्ग कमजोर हो गया है लेकिन भारी बारिश के रूप में उसका असर अभी भी कई राज्यों में जारी है। बिहार में गुरुवार को चक्रवातीय तूफान निसर्ग का असर दिखा। पटना सहित लगभग पूरे बिहार में दिनभर बादल छाये रहे। पटना में बूंदाबांदी भी हुई। राज्य के अन्य कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। बारिश और बादल के कारण पटना, गया आदि जिलों में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया। पटना का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। यहां सामान्य (38।4) से सात डिग्री कम रहा। इसी तरह गया में तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर में भी दो डिग्री तक तापमान कम रहा। हालांकि पूर्णिया में तापमान सामान्य के स्तर पर 35 डिग्र रिकॉर्ड किया गया। चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से बिहार से झारखंड तक ट्रफ लाइन बन गई है।गुरुवार की रात तेज आंधी और बारिश ने बिहार में बहुत ज्यादा तबाही तो नहीं मचाया लेकिन आज के लिए मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

शुक्रवार को भी करीब-करीब पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। हालांकि जिस वेग से यह तूफान देश के पश्चिमी तट से टकराया था, बिहार पहुंचते-पहुंचते वह काफी कमजोर पड़ गया। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज और उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर में बारिश की अधिक संभावना है।

उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में शुक्रवार को दोपहर बाद एक-दो जगह मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में ठनका भी गिर सकता है।

शुक्रवार को पटना में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हो सकती है। इसी तरह भागपुर में भी धूलभरी आंधी चलेगी और बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। दोनों जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। गया और पूर्णिया में भी ठनका गिरने की आशंका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका