न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित बयान / मौत के बाद मोदी-ट्रंप से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए सुशांत : एनसीपी नेता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता माजिद मेमन ने बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 3:29:23

विवादित बयान / मौत के बाद मोदी-ट्रंप से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए सुशांत : एनसीपी नेता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता माजिद मेमन ने बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि सुशांत जिंदा रहते इतना फेमस नहीं था, जितना की मरने के बाद मीडिया ने कर दिया। एनसीपी नेता ने ट्वीट कर कहा, 'सुशांत अपने जीवनकाल के दौरान उतने प्रसिद्ध नहीं थे जितना कि वह मौत के बाद हो गए। मीडिया में वह स्थान जिस पर आजकल वह काबिज हैं, हमारे पीएम या अमेरिका के राष्ट्रपति से कहीं अधिक है!' पूर्व राज्यसभा सदस्य माजिद मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहीं ज्यादा मीडिया का ध्यान अब सुशांत पर है। वह उनके मामले को ज्यादा स्पेस दे रही है। मेमन ने मीडिया में अभिनेता की मौत पर उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर सवाल खड़ा किया है।

sushant singh rajput,majeed memon,sushant singh rajput case,ncp leader majeed memon,media trial,police inquiry,ncp,news

मेमन ने कहा, 'जब कोई अपराध जांच चरण में होता है, तो गोपनीयता को बनाए रखना पड़ता है। महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया में उठाए जा रहे हर कदम को सार्वजनिक करना सच्चाई और न्याय के हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।'

उन्होंने कहा, 'सुशांत के मेरे ट्वीट पर इतना शोर है। क्या इसका मतलब यह है कि सुशांत अपने जीवन काल के दौरान लोकप्रिय नहीं थे या उन्हें न्याय नहीं मिलना चाहिए था? हरगिज नहीं। गलतफहमी से बचा जाना चाहिए। ट्वीट किसी भी तरह से अपमान या उसे अपमानित नहीं करता है।'

सुशांत के परिवार से माफी मांगने को लेकर संजय राउत ने कही ये बात

शिवसेना सांसद संजय राउत की सुशांत के परिवार पर की गई टिप्पणी उनके ऊपर भारी पड़ रही है। चौतरफा हो रहे हमलों के बीच सुशांत के परिवार ने भी संजय राउत को 48 घंटे के अंदर माफी मांगने का अल्टीमेटम वाला नोटिस भेजा है। वहीं संजय राउत ने माफी मांगने के मामले में कहा है कि उन्होंने जो कहा, सूचना के आधार पर कहा। इस मामले में संजय राउत ने कहा है, 'अगर हमारी ओर से किसी तरह की चूक हुई है, तो हम इसके बारे में सोचेंगे। लेकिन पहले मैं इस मामले को ठीक से समझूंगा। मैंने अब तक जो भी कहा है, वह मेरी सूचना थी। मेरे पास जो जानकारी थी उसके आधार पर मैंने बयान दिया और सुशांत के परिवार के पास जो सूचना है वह उसके आधार पर बोल रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सुशांत का परिवार क्या चाहता है। मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूं। मैंने अपनी जानकारी के आधार पर बात की है।'

बता दे, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। सुशांत इस शादी के खिलाफ थे और इस वजह से पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। हालांकि सुशांत के मामा आर सी सिंह ने दूसरी शादी की बात को सिरे से खारिज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत