न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस की शाही जीत का श्रेय जाता है इन 5 खिलाड़ियों को

आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई की इस शाही जीत के उन खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको इसका श्रेय जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 9:00:09

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस की शाही जीत का श्रेय जाता है इन 5 खिलाड़ियों को

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रन की बड़ी हार दी हैं। मुंबई का खेल हर क्षेत्र में बेहतरीन रहा है फिर चाहे बात बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण की हो। मुंबई ने टॉस जीतकर अपने बल्लेबाजों की मदद से राजस्थान को 194 रन का विशाल टारगेट दिया। फिर गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मात्र 18.1 ओवर में 136 रन पर राजस्थान टीम को ऑलआउट कर दिया। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई की इस शाही जीत के उन खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको इसका श्रेय जाता है।

सूर्यकुमार यादव

मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 16वें ओवर की पहली गेंद पर टॉम करन को चौका लगाया और अपना निजी स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। यह मौजूदा सीजन में उनकी पहली फिफ्टी और IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वह 79 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 47 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेली और 79 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने हार्दिक पंड्या (30*) के साथ 76 रन की नाबाद साझेदारी भी की। हार्दिक ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया और वह भी नाबाद लौटे।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई के पेसर जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने स्टीव स्मिथ को आउट कर अपना खाता खोला और फिर पारी के 16वें ओवर में राहुल तेवतिया (5) और श्रेयस गोपाल (1) को शिकार बनाया। फिर जोफ्रा आर्चर को 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर पविलियन भेज दिया।

पोलार्ड और ट्रेंट बोल्ट

कीरोन पोलार्ड को भले ही बल्लेबाजी का मौका न मिला हो, उन्होंने 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया साथ ही फिल्डिंग में दो बेहतरीन कैच लपके। ट्रेंट बोल्ट ने भी जीत में योगदान देते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका