आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से CSK और MI के मैच के साथ होगा। हांलाकि अभी भी कई खिलाड़ी UAE पहुंचने बाक़ी हैं। लेकिन अब इसकी शुरुआत होने लगी हैं और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड अपने परिवार के साथ यहां पहुंच चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो भी उड़ान भर चुके हैं। टूर्नामेंट से पहले कीरोन पोलार्ड और रदरफोर्ड अपने परिवार के साथ मुंबई के बेस कैंप अबुधाबी पहुंचे। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर भी शेयर की है।
From the Caribbean Isles to Abu Dhabi 🇦🇪
The Pollard family and Rutherford have arrived 💙#OneFamily #MumbaiIndians #MI
यूएई के अबुधाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाने वाले आईपीएल के 13वें सीजन में कोरोना का साया होगा। खिलाड़ियों के लिए खास बायो-बबल बनाया गया है, जिसका सख्ती से पालन करना होगा। गतविजेता मुंबई इंडियंस का सामना उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होना है।
इस बार दर्शकों के साथ ही ऐसी खिलाड़ियों पर नाडा की नजर भी होगी और इनके डोप सैंपल लिए जाएंगे। पूरे आईपीएल में कुल 50 सैंपलों में से 30 सैंपल उन क्रिकेटरों के लिए जाएंगे जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अन्य 20 सैंपल आईपीएल में खेले जाने वाले मैचों के दौरान लिए जाएंगे। मैंच के दौरान किन क्रिकेटरों का सैंपल लेना है। इसका फैसला लॉटरी के जरिए किया जाएगा। कुछ मैचों का चयन कर दोनों टीमों के एकदाश का नाम डालकर पर्ची निकाली जाएगी। दोनों टीमों के जिस एक-एक क्रिकेटर का नाम निकलेगा उसका डोप सैंपल लिया जाएगा।













