न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : बेटा ही निकला मां का हत्यारा, संपत्ति विवाद में की गई हत्या

पुलिस ने महिला के बेटे को ही गिरफ्तार किया हैं जिसने समधी के साथ मिलकर संपत्ति विवाद में वारदात कोा अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 3:58:45

नागौर : बेटा ही निकला मां का हत्यारा, संपत्ति विवाद में की गई हत्या

18 दिसंबर को पुलिस को बेड़ गांव के पास सड़क पर एक महिला की लाश मिली थी जिसकी पहचान एक दिन बाद हो पाई थी। लाश की पहचान आस पास में किसी ने नहीं की, तब उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए और सभी पुलिस थानों में भिजवाए गए। देर रात को उसकी पहचान की जा सकी थी। इस मामले में अब पुलिस ने महिला के बेटे को ही गिरफ्तार किया हैं जिसने समधी के साथ मिलकर संपत्ति विवाद में वारदात कोा अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला के इकलौते बेटे ने ही हत्या की थी। अज्ञात शव की शिनाख्त बहुत ही टेढा मामला था। लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया और पुलिस के चैनल के माध्यम से महिला की पहचान करके उसके सुरपालिया निवासी भंवरी देवी पत्नी रामू राम जाट होने का पता लगाया।

इस संबंध में सीआई मुकुट बिहारी मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। टीम ने विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी को खंगाला और कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारों का पता लगाया। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के इकलौते बेटे श्रीराम जाट पुत्र रामू राम निवासी सुरपालिया और मृतका की पौत्री के ससुर पूसाराम पुत्र पन्ना राम जाट निवासी मगरासर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बेटे और उसके समधी ने भंवरी की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि भंवरी देवी अपना आधा खेत बेचना चाहती थी लेकिन श्रीराम इसके लिए तैयार नहीं था। भंवरी के पति का निधन कई साल पहले हो चुका है।

अभी कई पहलु उजागर होने हैं

इस प्रकरण में सामने आया है कि महिला भंवरी देवी की हत्या कहीं और की गई और शव को बेड़ गांव के पास लाकर डाला गया था। अब पुलिस हत्या किए जाने के स्थान, साधन, शव लाने वाले वाहन और अन्य मददगार साथी का पता लगा रही है। मृतका भंवरी के बेटे का साथ देने वाला गिरफ्तार व्यक्ति उसकी बेटी का ससुर है और बेटी की शादी कुछ ही दिन पूर्व हुई थी, इसलिए उसके हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल होने का कारण भी पता लगाया जाना है।

यह था मामला

पुलिस को 18 दिसम्बर को सुबह फोन से सूचना मिली कि बेड़ गांव के पास सड़क पर एक महिला की लाश पड़ी है। उसके दोनों हाथों पर टैटू खुदे थे, जिनमें एक हाथ पर ओम नमः शिवाय और दूसरे हाथ पर भंवरी देवी लिखा था। पैरों में पायजेब और गले में सफेद मोती जैसी माला पहनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री