न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : गांव में पसरा सन्नाटा, 150 फीट गहरी खान में गिरे पांच युवक, दो की मौत तीन घायल

हादसे में पांच युवक 150 फीट गहरी खान में देर रात अंधेरे की वजह से गिर गए। इस हादसे में दो की मौत हो चुकी हैं और तीन घायल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 2:54:04

अलवर : गांव में पसरा सन्नाटा, 150 फीट गहरी खान में गिरे पांच युवक, दो की मौत तीन घायल

कहते हैं ना हादसे कहकर नहीं आते हैं। ऐसा ही एक हादसा अलवर जिले में राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में हुआ जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। हादसे में पांच युवक 150 फीट गहरी खान में देर रात अंधेरे की वजह से गिर गए। इस हादसे में दो की मौत हो चुकी हैं और तीन घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवकों को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां दो ने दम तोड़ दिया।

थानाधिकारी हरिसिंह धायल ने बताया कि ग्राम पंचायत पलवा स्थित खान की बास में बन्द खान में कुछ युवकों के गिरने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। खान में पांच युवक बेसुध से पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से पांचों युवकों को बड़ी मशक्कत से निकाल कर राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्रदीप सैनी (21) पुत्र पप्पूराम सैनी तथा दीपू सैनी (19) की मौत हो गई।

तीन की हालत गंभीर होने पर अलवर रैफर किया

तीन युवकों को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। मृतक प्रदीप के पिता पप्पूराम ने रिर्पोट पेश कर बताया कि मेरे पुत्र सहित उसके दोस्त चुनाव प्रचार में गए हुए थे। जहां अन्धेरा होने के कारण बन्द खान में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।

खान के ऊपर खड़ी मिली जीप

गांव में सरपंच चुनाव है। गांव के प्रदीप और दीपू सहित पांचों युवक जीप से चुनाव प्रचार में गए थे। रात को जहां हादसा हुआ वहां खान के ऊपर इनकी जीप खड़ी मिली। ये पांचों युवक 150 फीट गहरी खान में कैसे गिरे इस बारे में पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि अंधेरे में ये लोग आगे जाने के प्रयास में खान में गिर गए होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट