न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK ने जीत के साथ खोला IPL का खाता, मुंबई को 5 विकेट से हराया

अबु धाबी में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 11:34:20

 CSK ने जीत के साथ खोला IPL का खाता, मुंबई को 5 विकेट से हराया

अबु धाबी में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। 163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। पारी को अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है।

बता दे, मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया। चेन्नई ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है।

मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42, क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली। वहीं, सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेम्स पैटिंसन (11), कीरोन पोलार्ड (18) और क्रुणाल पंड्या (3) को आउट किया। वहीं, रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा ने सौरभ तिवारी (42) और फिर हार्दिक पंड्या (17) को आउट किया। फाफ डु प्लेसिस ने दोनों खिलाड़ियों के बाउंड्री पर शानदार कैच लिए। वहीं, दीपक ने सूर्यकुमार यादव (17) और ट्रेंट बोल्ट (0) को पवेलियन भेजा।

2013 से मुंबई को पहले मैच में नहीं मिली जीत

2013 के बाद से अब तक मुंबई को सीजन के पहले मैच में जीत नहीं मिली है

2013 - हार vs RCB
2014 - हार vs KKR
2015 - हार vs KKR
2016 - हार vs RPS
2017 - हार vs RPS
2018 - हार vs CSK
2019 - हार vs DC
2020 - हार vs CSK

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका