न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs RR : रॉयल्स और राइडर्स में होगा आज आमना-सामना, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल का 12वां मुकाबला दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 9:31:21

KKR vs RR : रॉयल्स और राइडर्स में होगा आज आमना-सामना, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल का 12वां मुकाबला दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं। राजस्थान को बीते दोनों मैच में जीत मिली हैं जिसके बलबूते वे अंकतालिक में अभी शीर्ष स्थान पर हैं। राजस्थान द्वारा दोनों ही मैच शारजहाँ में खेले गए थे जहां का मैदान छोटा था जिससे स्कोर लंबे गए। अब दुबई में यह टीम कैसा प्रदर्शन करती हैं देखना रोचक होगा। वहीँ कोलकाता टीम की बात करें तो उन्हें मुंबई से हार तो हैदराबाद से जीत मिली हैं।दोनों ही टीम दुबई में आज पहला मैच खेलेगी। ये तो आज शाम को ही देखने को मिलेगा की कौनसी टीम किस पर भारी पड़ेगी।

राजस्थान रॉयल्स

टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है। उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं। हरियाणा के ऑलराउंडर तेवतिया ने किंग्स इलेवन के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था, उनकी इस पारी से रॉयल्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही 224 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया था। तेवतिया ने एक समय 19 गेंदों पर आठ और फिर 23 गेंदों पर 17 रन बनाए थे, लेकिन अचानक ही उनके अंदर का आक्रामक बल्लेबाज जाग उठा और उन्होंने तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का नक्शा बदल दिया।

रॉयल्स की पहली दो जीत के नायक केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन रहे, उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जमाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 214.86 है, इससे उन्होंने भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के स्थान के लिए फिर से अपना दावा पेश कर दिया है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने भरोसमंद की भूमिका निभाई है, उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से टीम को धमाकेदार पारी का इंतजार है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

अगर राजस्थान रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मॉर्गन और रसेल को अभी तक कम मौके मिले हैं क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में पांचवें और छठे नंबर पर उतारा गया। केकेआर का टीम प्रबंधन इस मैच में उन्हें ऊपरी क्रम में उतार सकता है विशेषकर कैरेबियाई क्रिकेटर को जिन्होंने पिछले सत्र में 204.81 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए थे।

केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की गलतियों का फायदा उठाकर अच्छी वापसी की। प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और मॉर्गन की तूफानी पारी से केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका