न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / पुलिसवालों पर टूटा कोरोना का कहर, अब तक 30 की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 30 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 2 हजार 500 से अधिक संक्रमित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 3:37:45

महाराष्ट्र / पुलिसवालों पर टूटा कोरोना का कहर, अब तक 30 की हुई मौत

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरीजों की कुल संख्या 77,793 हो गई है। गुरुवार को 2933 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 39 हजार 944 एक्टिव कोरोना मरीज हैं, जबकि 32 हजार 329 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक संक्रमण से 2710 लोगों की जान जा चुकी है।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 68 मरीजों की मौत मुंबई में हुई। इसके अलावा, नासिक में 25, पुणे में 16, औरंगाबाद में 8, लातूर और अकोला में 3-3 की जान गई। मृतकों में 85 पुरुष और 38 महिलाएं हैं। इनमें से 71 की उम्र 60 साल से अधिक, 44 की उम्र 40 से 60 के बीच और 8 की उम्र 40 साल से कम है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 30 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 2 हजार 500 से अधिक संक्रमित हैं। जान गंवाने वाले 30 पुलिसकर्मियों में से करीब 18 मुंबई के थे। अभी भी 1 हजार 510 ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनका इलाज अलग-अलग हॉस्पिटल में जारी है। इसमें से 191 अधिकारी हैं।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में पिछले 24 घंटे में 23 नए केस पाए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1872 पहुंच गई है। जबकि 71 लोगों की अब तक जान चली गई है।

हॉस्पिटल से घर पहुंचे मंत्री अशोक चव्हाण


उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को गुरुवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन प्रोटोकॉल के अनुसार वह अभी भी क्वारैंटाइन में रहेंगे। बता दे, अशोक चव्हाण की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। 24 मई को उनके गृह स्थान नांदेड़ में और फिर उसके अगले दिन मुंबई के एक निजी अस्पताल में उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया था। अब उपचार पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका