न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र सरकार की विमान यात्रियों के लिए गाइडलाइंस, सभी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, 14 दिन रहना होगा होम क्वारनटीन

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस में कहा गया कि यदि कोई यात्री रिहायशी परिसर में रहने नहीं जा रहा है तो उसे अपने रहने के स्थान के बारे में सूचित करना होगा ताकि सैनिटाइजेशन किया जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 8:11:11

महाराष्ट्र सरकार की विमान यात्रियों के लिए गाइडलाइंस, सभी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, 14 दिन रहना होगा होम क्वारनटीन

देश में 62 दिन बाद घरेलू उड़ानें आज सोमवार से शुरू हो गई है। जाहिर है कोरोना संकट तुरंत खत्म नहीं होने वाला है। ऐसे में वर्तमान हालात को सामान्य मान लिया गया है और उसी आधार पर नई शुरुआत की जा रही है। इस दौरान हवाईअड्डों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई और यह 7:30 पुणे पहुंच गई। इसमें सवार यात्रियों ने कहा- 'हम यात्रा के पहले नर्वस थे, लेकिन सभी यात्रियों ने सावधानी बरती। फ्लाइट्स में कम लोग सवार थे।'

इस बीच, दूसरे राज्यों से विमानों के जरिये आने वाले यात्रियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नियम कायदे निर्धारित किए हैं। महाराष्ट्र के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने घरेलू उड़ान के यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) जारी कर दी। इसके तहत सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और बाएं हाथ पर मुहर लगाई जाएगी। उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारैंटाइन रहना होगा। हालांकि, उन यात्रियों को छूट रहेगी जो थोड़े समय के लिए मुंबई आ रहे हैं। मगर, इसके लिए उन्हें अपनी यात्रा से जुड़ा पूरा विवरण राज्य सरकार को मुहैया कराना होगा। साथ ही ऐसे यात्रियों को कंटेनमेंट जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस में कहा गया कि यदि कोई यात्री रिहायशी परिसर में रहने नहीं जा रहा है तो उसे अपने रहने के स्थान के बारे में सूचित करना होगा ताकि सैनिटाइजेशन किया जा सके।

मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) कोरोना लक्षण वाले मरीजों पर लागू होंगे। एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से जाने की अनुमति होगी लेकिन यात्री को कंटेनमेंट जोन में जाने और वहां से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। यात्रियों को रेड जोन से बाहर जाने के लिए पहले से ही अनुमति लेनी होगी।

बता दें कोरोना और लॉकडाउन की वजह से सरकार ने 25 मार्च से घरेलू यात्री उड़ानों को पूरी तरह बंद कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 22 मार्च से ही बंद हैं। इस दौरान मालवाहक उड़ानें और स्पेशल फ्लाइट्स का ऑपरेशन ही जारी था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ