न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य ने घटाई कोरोना टेस्ट की रेट, ये है नई दरें

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग की रेट तय करने के लिए सरकार ने एक कमेटी गठित की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 7:20:22

इस राज्य ने घटाई कोरोना टेस्ट की रेट,  ये है नई दरें

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा टेस्टिंग भी हो रही है। मुंबई में रोजाना लगभग 6 हजार से अधिक कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव रेट 32% तक पहुंच चुका है। महाराष्ट्र सरकार ने निजी लैब द्वारा कोरोना टेस्ट की रेट फिक्स कर दी है। अगर आप लैब में जाकर कोरोना टेस्ट करवाते है तो आपको 2 हजार 200 रुपये चुकाने होंगे वहीं, अगर लैब वाला सैंपल लेने आपके घर आता है तो आपको 2 हजार 800 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहले इस टेस्ट की कीमत 4500 रुपये से थी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग की रेट तय करने के लिए सरकार ने एक कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने सिफारिश की थी कि निजी लैब के लिए कोरोना टेस्ट की दर 2200 रुपये और घर से सैंपल लेने पर 2 हजार 800 रुपये रखी जानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। अब महाराष्ट्र में निजी लैब से कोरोना टेस्ट कराने पर क्रमश: 2 हजार 200 और 2 हजार 800 रुपये ही देने पड़ेंगे। मुंह की लार के नमूने एकत्रित करने के लिए इससे पहले 4,500 और 5,200 रुपये लिए जाते थे।

टोपे ने बताया कि निजी लैब अधिकतम इतना ही शुल्क ले सकते हैं। जिलाधीश कीमतों को और कम कराने के लिए निजी लैब से बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर निजी लैब इससे अधिक का शुल्क लेते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' साथ ही उन्होंने दावा किया कि ये नयी दरें देश में सबसे कम होंगी। मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 जांच के लिए 91 लैब हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख पार कर चुकी है। राज्य में शुक्रवार को 3 हजार 493 नए मामले सामने आए। शुक्रवार तक प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई। यहां पर अबतक 47 हजार 796 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 717 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के साथ साथ देश में मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 1 हजार 366 मरीज सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हजार 451 पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री