न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में डरा रहा कोरोना 70-80% केस बिना लक्षण के, 54 हजार से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले अब डरा रहे है। यहां मंगलवार को 2091 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 2:02:15

महाराष्ट्र में डरा रहा कोरोना 70-80% केस बिना लक्षण के, 54 हजार से ज्यादा  संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले अब डरा रहे है। यहां मंगलवार को 2091 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है। हालांकि, कुल एक्टिव केस 36,004 हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 97 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मुंबई का हाल बेहाल है। मुंबई में सबसे अधिक कोरोना मरीज हैं, लेकिन यहीं कोरोना टेस्ट भी देश में सबसे ज्यादा हुए हैं। यहां राज्य के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले है। मुंबई में बीते 24 घंटे में 39 लोगों की जान गई। इसके अलावा, ठाणे में 15, कल्याण में 10, पुणे में 8, सोलापुर में 7, औरंगाबाद और मीरा भायंदर में 5-5, मालेगांव और उल्हासनगर में 3-3, नागपुर, रत्नागिरी में एक-एक मरीज की मौत हुई। मृतकों में 63 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 67% मरीजों में डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और ह्रदयरोग जैसी समस्याएं थीं।

70-80% कोरोना केस बिना लक्षण के

वहीं, महाराष्ट्र में जो सबसे डराने वाली बात जो सामने आ रही है वह यह कि यहां 70-80% कोरोना केस ऐसे हैं जिनमें कोई लक्ष्ण नही थे। महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी अजोय मेहता ने बताया कि राज्य में 70-80% कोरोना केस ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। वहीं, संक्रमितों का डबलिंग रेट 14 दिन का हो गया है। पहले कोरोना मरीजों की संख्या 3 दिन में दोगुनी हो जाती थी।

राज्य की 59.3% मौतें सिर्फ मुंबई में

महाराष्ट्र में मुंबई का हाल बेहाल है। मुंबई में सबसे अधिक कोरोना मरीज हैं, लेकिन यहीं कोरोना टेस्ट भी देश में सबसे ज्यादा हुए हैं। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि यहां प्रति 10 लाख लोगों पर 13 हजार का कोरोना टेस्ट हो रहा है। वहीं, दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 4,800 और गुजरात में 1200 की जांच हो रही।

मुंबई में बीते 24 घंटे में 39 लोगों की जान गई। इसके अलावा, ठाणे में 15, कल्याण में 10, पुणे में 8, सोलापुर में 7, औरंगाबाद और मीरा भायंदर में 5-5, मालेगांव और उल्हासनगर में 3-3, नागपुर, रत्नागिरी में एक-एक मरीज की मौत हुई। मृतकों में 63 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 67% मरीजों में डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और ह्रदयरोग जैसी समस्याएं थीं। मुंबई में अब तक 1064 लोगों की जान जा चुकी है। अगर सोमवार तक के आंकड़ों की बात की जाए तो राज्य की 59.3% मौतें सिर्फ मुंबई में ही हुईं हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 1000 हेल्थकेयर वर्कर कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गए है। 351 गवर्मेंट और प्राइवेट हॉस्पिटल के आंकड़ों की जांच से पता चला है कि राज्य में 980 डॉक्टर्स, नर्स, लैब असिस्टेंट, वार्ड बॉय, एम्बुलेंस ड्राइवर, हॉस्पिटल सफाईकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ इससे संक्रमित हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका