न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / मुंबई में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज लापता, प्रशासन के उड़े होश

मुंबई में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज लापता हैं। बीएमसी प्रशासन और पुलिस लापता मरीजों की खोजबीन में जुटी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 May 2020 1:07:02

महाराष्ट्र / मुंबई में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज लापता, प्रशासन के उड़े होश

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 676 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 5049 मरीज 17 मई को मिले थे। वहीं, महाराष्ट्र की बात करे तो यहां संक्रमण बेकाबू हो गया है। यहां रोजाना 2 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे है। मंगलवार से बुधवार सुबह तक राज्य में 2127 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं, संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 76 लोगों की मौत हुई, जिसमें मुंबई के 43 मरीज थे। यह राज्य में एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां कुला संक्रमितों की संख्या 37,136 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में कोरोना के 26,164 एक्टिव मरीज हैं।

100 कोरोना मरीज लापता

राज्य में अब तक संक्रमण से 1325 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 800 पहुंच गया है। राज्य में सबसे खराब स्थिति मुंबई की है। यहां संक्रमितों की संख्या 22,746 तक पहुंच गई है। वहीं, मुंबई से जो बात सामने आ रही है उसने बीएमसी प्रशासन के होश उड़ा दिए है। मुंबई में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज लापता हैं। बीएमसी प्रशासन और पुलिस लापता मरीजों की खोजबीन में जुटी है। इन मरीजों ने जो पता ठिकाना दिया था, वह गलत पाया गया है। आधार कार्ड सहित अन्य माध्यमों से इनकी तलाश की जा रही है। लापता मरीज नहीं मिले तो बीएमसी के लिए यह बड़ा संकट बन सकता है। क्योंकि इन मरीजों के संपर्क में आने से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो सकते हैं।

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने माना कि 100 से ज्यादा कोरोना मरीज लापता हैं। उन्होंने बताया कि गलत मोबाइल नंबर के कारण गायब मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा। अधिकांश ने पता भी सही नहीं दिया है। इस कारण उन्हें खोजने में दिक्कत हो रही है। इन मरीजों का कोरोना टेस्ट बांद्रा की एक कंपनी ने किया था। इनके पते में बांद्रा का उल्लेख है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए निजी लैब के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। विक्रोली से 12, अंधेरी पूर्व से 27 और धारावी से 29 कोरोना मरीज लापता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका