न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर / बीजेपी का दावा - कांग्रेस के 40 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, Congress ने कहा- फर्जी

बीजेपी ने दावा किया है कि 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में 27 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 5:36:19

ग्वालियर / बीजेपी का दावा - कांग्रेस के 40 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, Congress ने कहा- फर्जी

बीजेपी ने दावा किया है कि 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में 27 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में ग्वालियर में बीजेपी द्वारा तीन दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 2 दिन में 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि अभी तक 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शाम तक ये आंकड़ा 60 हजार के पार होने का अनुमान हैं। प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि जो लोग सदस्यता ले रहे हैं उनकी सभी जानकारी हमारे पास है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे हैं। बता दे, 27 में से 6 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में हैं। इसलिए यहां सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन से ग्वालियर में ही है। ग्वालियर में तीन दिन से चल रहे सदस्यता अभियान का आज अंतिम दिन है। कार्यक्रम स्थल पर 16 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सदस्यता लेने बुलाया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक 11 विधानसभा के करीब 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। अभी 5 विधानसभा क्षेत्र इस इलाके के बाकी हैं। दावा किया जा रहा है कि यहां के करीब 20 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता अभी पार्टी में ओर शामिल हो सकते हैं।

भाजपा द्वारा कांग्रेस के 40 हजार कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किए जाने वाले दावे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के भाजपा नाम ले रही है, उनसे उनकी बात हुई है। वे लोग ग्वालियर ही नहीं आए और ना ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

भाजपा छोड़ चुके नेता फिर से भाजपा में शामिल

एक तरफ भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मेगा अभियान चलाकर पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं, दूसरी और पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ चुके भाजपाइयों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पिछले चुनाव में समीक्षा ने बागी तेवर अपनाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। समीक्षा को 21 हजार से अधिक वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी 121 मतों से चुनाव हार गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका