न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / पन्ना में चोरों ने डायनामाइट लगाकर उड़ाया SBI ATM, लूट लिए 7 लाख

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत शनिवार की रात दो अज्ञात नकाबपोश द्वारा गार्ड को बंदी बनाकर कट्टे की नोक पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम (ATM) को लुटने का मामला सामने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 4:26:41

मध्य प्रदेश / पन्ना में चोरों ने डायनामाइट लगाकर उड़ाया SBI ATM, लूट लिए 7 लाख

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत शनिवार की रात दो अज्ञात नकाबपोश द्वारा गार्ड को बंदी बनाकर कट्टे की नोक पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम (ATM) को लुटने का मामला सामने आया है। चोरो ने पहले पहले डायनामाइट से एटीएम को उड़ाया फिर उसमे रखें लगभग 7 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। एटीएम में तैनात गार्ड सुखविंद्र चौधरी द्वारा बताया कि रात को जब ATM की शटर बंद कर वह अंदर था उसी समय काले रंग की पल्सर बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों द्वारा शटर खोलने की कोशिश की गई। गार्ड ने बताया कि अंदर से ताला ना होने के कारण उसने शटर को गमछे की सहायता से बांधा था। जैसे ही उसे आभास हुआ कि बाहर से कोई शटर खोलने की कोशिश कर रहा है उसने तुरंत 100 नंबर मोबाइल से लगाने की कोशिश की। लेकिन उसी समय शटर खुल गया और दोनों नकाबपोश अंदर आ गए। उनमें से एक ने गार्ड को कट्टा लगाकर बंदी बना लिया तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा डायनामाइट से ब्लास्ट कर एटीएम को क्षतिग्रस्त करते हुए उसमें रखे रुपए निकाल कर फरार हो गया।

चोरी की वारदात के बाद गार्ड ने सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में उप निरीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी का कहना है कि एटीएम में करीब 9 लाख रुपए रखे हुए थे, जिसमें से 7 लाख बदमाश ले गए।

घटना के दौरान डायल 100 की गाड़ी गश्त पर थी, इसका आभास होते ही बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीमाओं की नाकेबंदी कर दी है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरो की पहचान की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री