न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / सैनिटाइजर का नशा करता था युवक, हुई मौत!

भोपाल (Bhopal) के पिपलानी इलाके में शनिवार दोपहर दो दिन से बंद एक फ्लैट में युवक का शव मिला है। दो दिन से उसका फोन भी ऑफ आ रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 9:12:11

भोपाल / सैनिटाइजर का नशा करता था युवक, हुई मौत!

भोपाल (Bhopal) के पिपलानी इलाके में शनिवार दोपहर दो दिन से बंद एक फ्लैट में युवक का शव मिला है। दो दिन से उसका फोन भी ऑफ आ रहा था। कुछ दिनों से वह सैनिटाइजर की एक छोटी शीशी रोज खरीदकर ले जाता था। ऐसे में पुलिस अब युवक के सैनिटाइजर का नशा करने की आशंका जता रही है। टीआई पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि मूलत: जालौन (यूपी) निवासी 33 वर्षीय राजावत जेके रोड पर गोयल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में किराए से रह रहा था। वह गैस सर्विसंग का काम करता था। उसके एक दोस्त ने पुलिस को फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना दी थी। दो दिन से फोन बंद आने के कारण वह उससे मिलने गया था। पुलिस दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंची, तो राजावत बेड पर पड़ा मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।

आसपास के लोगों ने बताया कि वह यहां पर अकेला ही रहता था। दो दिन से उसके फ्लैट के दरवाजे भी नहीं खुले थे। इस बीच एक दुकानदार ने बताया कि राजावत कुछ दिनों से उनके यहां से रोज एक छोटी सैनिटाइजर की शीशी ले जाता था। हो सकता है कि वह इसका नशा करने लगा हो। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री