न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / दुल्हन के पॉजिटिव मिलने के बाद सरकार सख्त, शिवराज सिंह चौहान ने दे डाली चेतावनी

भोपाल से यह मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने चेतावनी दी है कि शादी में बारात व समारोह करने की अनुमति नहीं है अगर नियम तोड़ा गया तो केस दर्ज किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 4:08:52

मध्य प्रदेश / दुल्हन के पॉजिटिव मिलने के बाद सरकार सख्त, शिवराज सिंह चौहान ने दे डाली चेतावनी

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. यहां 52 जिलों में से 49 में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। तीन जिले कटनी, नरसिंहपुर और निवाड़ी में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। पिछले तीन दिन में बालाघाट, छतरपुर, उमरिया, सिंगरौली, सिवनी और राजगढ़ जिलों में पॉजिटिव केस मिले हैं।

वहीं इस बीच मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेड जोन में हुई शादी ने लोगों के होश उड़ा दिए है। इस शादी के बाद दो जिलों में टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मामला राजधानी भोपाल के जाट खेड़ी का है। यहां रहने वाली युवती की सोमवार को शादी हुई थी। बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी। युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था जो दवा लेने के बाद उतर गया था। हालांकि, परिवार ने एहतियात बरतते हुए शनिवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा, लेकिन इस बीच तय तारीख सोमवार को युवती की शादी हो गयी। उसके तीसरे दिन बुधवार को रिपोर्ट आयी जो कोरोना पॉजिटिव निकली। बहु को कोरोना होने की खबर लगते ही घर और बाहर दोनों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हा सहित शादी में शामिल 32 लोगों को फौरन होम क्वारेंटीन कर दिया गया है।

भोपाल से यह मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने चेतावनी दी है कि शादी में बारात व समारोह करने की अनुमति नहीं है अगर नियम तोड़ा गया तो केस दर्ज किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार, संक्रमित क्षेत्रों के बाहर शादी की मंजूरी तो है, लेकिन बारात नहीं निकाली जा सकती और न ही बड़ा रिसेप्शन दिया जा सकता है। शादी में वर-वधु पक्षों से 25-25 (कुल 50) लोग शामिल हो सकते हैं। ये चेतावनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए दी। सीएम ने भोपाल की घटना के बाद यह चेतावनी दी।

इसके साथ ही शिवराज सिंह ने कहा कि किसी भी प्रदेश के मजदूर हों, हम उन्हें घर पहुंचाएंगे। प्रदेश में अभी तक 4.82 लाख से अधिक मजदूरों को घर वापस पहुंचाया गया है। अभी तक इस काम में 115 ट्रेन और हजारों बसें लगाई गई हैं। जिन मजदूरों के जॉब कार्ड नहीं हैं, मनरेगा में काम के लिए उनके जॉब कार्ड बनवाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री