न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / COVID-19 को मात देकर घर लौटी युवती फिर हुई संक्रमित, डॉक्टर भी हैरान

इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती जो कोरोना से जंग जीतकर घर लौटी थी, वह दोबारा संक्रमित पाई गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 2:58:14

इंदौर / COVID-19 को मात देकर घर लौटी युवती फिर हुई संक्रमित, डॉक्टर भी हैरान

मध्य प्रदेश में अब तक 49 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। केवल तीन जिले ही ऐसे बचे हैं जहां कोरोना नहीं पहुंचा है। हाल में जहां कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं उनमें बालाघाट, छतरपुर, उमरिया, सिंगरौली, सिवनी और राजगढ़ जिले शामिल हैं। जो तीन जिले कोरोना से बचे हैं उनमें कटनी, नरसिंहपुर और निवाड़ी में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। प्रदेश मे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5981 हो गई है, इनमें से गुरुवार को ही 248 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल 270 की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले इंदौर से है। इंदौर में एक और लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर प्रशासन संक्रमण मुक्त करने की कोशिश करते हुए इंदौर को आर्थिक गति देने में भी जुट गया है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में 76 नए केस सामने आए। 2 की मौत की पुष्टि हुई। इसके साथ संक्रमितों को आंकड़ा बढ़कर 2850 हो गया है। मृतकों की संख्या अब 109 तक पहुंच गई है। यहां दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

दोबारा संक्रमित हुई युवती

इस सब के बीच इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती जो कोरोना से जंग जीतकर घर लौटी थी, वह दोबारा संक्रमित पाई गई है। यह बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित युवती सात दिन पहले कोरोना को हराकर अस्पताल से घर लौटी थी। घर में छोटा भाई और परिवार के दूसरे सदस्य कोरोना से संक्रमित थे, जिनके संपर्क में आने के बाद वह फिर से कोरोना से संक्रमित हो गई, उसे फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घर जाने के बाद लोगों से मिलती-जुलती रही

इंदौर के गुमास्ता नगर क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सभी का इलाज चोइथराम अस्पताल में चल रहा था लेकिन इस युवती की 7 दिन पहले ही रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालाकि, उसे सख्त हिदायत दी गई थी वो घर में क्वॉरंटाइन रहे लेकिन उसने नियमों का पालन नहीं किया और वह घर जाने के बाद सभी से मिलती-जुलती रही।

छोटा भाई निकला संक्रमित

युवती के छोटे भाई को सर्दी खांसी व बुखार की शिकायत होने लगी। उसकी जांच करवाई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सरकारी अमले ने पूरे परिवार के एक बार सैंपल लिए और जो रिपोर्ट आई उसमें कोरोना को हराकर लौटी युवती फिर पॉजिटव निकली। स्वास्थ्य विभाग ने युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मध्य प्रदेश में ये पहला मामला है जिसमें ठीक होने के बाद मरीज फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

लापरवाही पड़ी भारी

दरअसल कोरोना को हराकर घर लौटी युवती को उसकी लापरवाही ही भारी पड़ गई। उसके घर में छोटा भाई और परिवार के दूसरे सदस्य संक्रमित थे, उसे उनसे दूर रहना था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टरों ने भी युवती को क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी थी, लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ