न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / 18 दिन में 11.06 रु. बढ़े डीजल के दाम, पूर्व CM कमलनाथ ने कहा - एक और रिकॉर्ड बना

मध्य प्रदेश के भोपाल में डीजल के दाम 18 दिनों में 11.06 रुपए यानी 16.20% बढ़ चुके हैं। छह जून को ये दाम 68.27 रुपए प्रति लीटर थे, जो बुधवार को 79.33 रुपए हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 12:10:57

 भोपाल / 18 दिन में 11.06 रु. बढ़े डीजल के दाम, पूर्व CM कमलनाथ ने कहा - एक और रिकॉर्ड बना

मध्य प्रदेश के भोपाल में डीजल के दाम 18 दिनों में 11.06 रुपए यानी 16.20% बढ़ चुके हैं। छह जून को ये दाम 68.27 रुपए प्रति लीटर थे, जो बुधवार को 79.33 रुपए हो गए। 4 अक्टूबर 2018 काे डीजल के दाम 79.13 रुपए थे, जाे कि सबसे ज्यादा हैं। बुधवार को भोपाल में पेट्रोल 87.37 रुपए प्रति लीटर रहा। पेट्रोल और डीजल के दाम में अब 8.04 रुपए का अंतर है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर पिछले 11 माह में तीन बार टैक्स बढ़ाया गया। दो बार पूर्व की कमलनाथ सरकार और एक बार भाजपा सरकार बढ़ा चुकी है।

उधर, पेट्रोल, डीजल इंदौर के इतिहास के सर्वोच्च दामों की ओर लगातार बढ़ रहा है। डीजल के सर्वोच्च दाम 4 अक्टूबर 2018 को 79.59 रुपए प्रति लीटर थे, जो गुरुवार के लिए अब केवल दो पैसे कम यानी 79.57 रुपए प्रति लीटर घोषित हुए हैं। वहीं पेट्रोल के दाम 13 दिन में 7.14 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 87.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

प्रदेश में टैक्स

पेट्रोल : 33% वैट+3.5रु/लीटर+1% सेस
डीजल : 23%+2 रु/लीटर+1% सेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने समर्थकों के साथ साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आसिफ जकी के साथ कांग्रेसियों का काफिला रोशनपुरा से सीएम निवास के लिए रवाना हुआ, जिसे अपेक्स बैंक तिराहे पर पुलिस ने रोक दिया। धरने में कांग्रेस की गुटबाजी भी साफ नजर आई। राजधानी से दोनों विधायक आरिफ अकील और आरिफ मसूद ने प्रदर्शन से दूरी बनाई। हालांकि आरिफ मसूद एक दिन पहले ही विरोध दर्ज करा चुके हैं।

उधर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि आज पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश में है। नाथ ने ट्वीट कर कहा कि एक और रिकार्ड बना, देश के इतिहास में पहली बार डीजल पेट्रोल से मंहगा हुआ। लगातार 18वें दिन भी डीजल की कीमत में वृद्धि। जनता पर निरंतर महंगाई की मार। विपक्ष में रहकर मूल्यवृद्धि पर विरोध करने वाले मौन हैं।

गुरुवार को यह रहेंगे दाम : पेट्रोल 87.65 रुपए प्रति लीटर / डीजल 79.57 रुपए प्रति लीटर

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री