शादी के तीसरे दिन दुल्हन निकली कोरोना संक्रमित, दूल्हा सहित 32 लोगों के उड़े होश

By: Pinki Thu, 21 May 2020 1:03:30

शादी के तीसरे दिन दुल्हन निकली कोरोना संक्रमित, दूल्हा सहित 32 लोगों के उड़े होश

मध्य प्रदेश में बुधवार को 270 मरीज बढ़े, जबकि1 से मरने वालों का आंकड़ा 267 हो गया। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5735 हो गई है। मध्यप्रदेश के 52 में से 48 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। इस हफ्ते डिंडोरी, पन्ना, दमोह, गुना, मंडला, सिवनी, उमरिया, राजगढ़, सिंगरौली, टीकमगढ़ और छतरपुर में जो भी मरीज मिले हैं, वे अन्य प्रदेशों से आए हैं।

वहीं, मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेड जोन में हुई शादी ने लोगों के होश उड़ा दिए है। इस शादी के बाद दो जिलों में टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मामला राजधानी भोपाल के जाट खेड़ी का है। यहां रहने वाली युवती की सोमवार को शादी हुई थी। बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी। युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था जो दवा लेने के बाद उतर गया था। हालांकि, परिवार ने एहतियात बरतते हुए शनिवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा, लेकिन इस बीच तय तारीख सोमवार को युवती की शादी हो गयी। उसके तीसरे दिन बुधवार को रिपोर्ट आयी जो कोरोना पॉजिटिव निकली। बहु को कोरोना होने की खबर लगते ही घर और बाहर दोनों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हा सहित शादी में शामिल 32 लोगों को फौरन होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। दुल्हन रेड जोन भोपाल से शादी कर ग्रीन जोन रायसेन के मंडीदीप गयी थी। इसलिए रायसेन में भी हड़कंप मचा हुआ है। क्वारेंटीन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वो और कितने लोगों के संपर्क में आए। ऐसे में कोरोना चेन बनने का खतरा भी पैदा हो गया है।

पंडितजी भी अब क्वारेंटीन

शादी कराने वाले पंडितजी भी अब क्वारेंटीन में हैं। सभी 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संभवत: एक-दो दिन में इन सभी लोगों की रिपोर्ट आएगी।

इस घटना के बाद ग्रीन जोन रायसेन में हड़कंप मच गया है। दुल्हन रेड जोन भोपाल से ब्याह कर ग्रीन जोन मंडीदीप गयी। मंडीदीप रायसेन जिले में आता है। इसके बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने शादी में शामिल सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुल्हन के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट भी तैयार की है। प्रशाशन को डर है कि कोरोना की ये चेन लंबी हो सकती है।

आपको बता दे, राज्य में इंदौर के बाद भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके है। यहां अब तक 1088 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है वहीं 40 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com