न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP दफ्तर में कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा, हाईडोज दवाएं खाने की वजह से हुई तबीयत खराब

भोपाल (Bhopal) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 11:45:30

BJP दफ्तर में कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा, हाईडोज दवाएं खाने की वजह से हुई तबीयत खराब

भोपाल (Bhopal) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad Mukherjee) प्रदर्शनी में मौजूद साध्‍वी प्रज्ञा अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ीं। लोगों ने उन्‍हें किसी तरह से उठाकर कुर्सी पर बिठाया। बता दे, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। फिलहाल, उन्हें घर ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दिल्ली में इलाज चल रहा था। अनलॉक की शुरुआत के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल लौट आई थीं और आज वह बीजेपी दफ्तर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम में पहुंचने के थोड़ी देर बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगा। पास में मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ से उन्होंने अपनी तकलीफ को बताया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया और पानी पिलाया गया।

हाईडोज दवाएं खाने की वजह से हुई तबीयत खराब

फिलहाल, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके घर पर ले जाया गया है, जहां एक मेडिकल टीम भी पहुंच गई है। मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी। साध्वी प्रज्ञा की आंखों का इलाज चल रहा है। इस वजह से उन्हें हाईडोज दवाएं खानी पड़ रही हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई होगी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के करीबियों का कहना है कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है। दवाओं की हाईडोज की वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से परहेज करती हैं, लेकिन वह आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

बता दे, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस की वजह से उन्हें आज बीमारियों से परेशान होना पड़ रहा है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर से जुड़े सूत्रों का कहना था कि उन्हें सिर, आंख और कमर में परेशानी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने साध्वी को आराम की सलाह दी थी। सूत्रों का कहना था कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काफी प्रताड़ित किया गया था। इस दौरान उनकी आंख और सिर में चोट लग गई थी। इसके अलावा उन्हें कमर में भी दर्द शुरू हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री