न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / 47 नए केस के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 2287, 108 एंबुलेंस का एक और कर्मचारी कोरोना (+)

भोपाल में मंगलवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए। इससे महामारी से संक्रमितों की संख्या 2 हजार 287 हो गई है। वहीं 73 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 3:27:12

भोपाल / 47 नए केस के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 2287, 108 एंबुलेंस का एक और कर्मचारी कोरोना (+)

भोपाल में मंगलवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए। इससे महामारी से संक्रमितों की संख्या 2 हजार 287 हो गई है। वहीं 73 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1 हजार 564 व्यक्ति स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब 461 संक्रमितों का इलाज अस्पताल में, 51 का होम आइसोलेशन में और 134 का संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आज सुबह 47 नए प्रकरण सामने आए। आज मिले मामलों में भिंड से भोपाल ड्यूटी के लिए बुलाए गए 17वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 7 जवान कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये सभी जवान भोपाल के एक गेस्ट हाउस में रुके हैं। इसके साथ ही बंगरसिया के सीआरपीएफ कैंपस में आज फिर एक कोरोना मरीज मिला है। वहीं भोपाल में 25वीं बटालियन का भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां 4 जून को एक जवान कोरोना संक्रमित आया था।

मिसरोद ग्रामीण सेंट्रल बैंक का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। वहीं एंबुलेंस 108 में तीन दिन बाद फिर से एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। रातीबड़ में श्रमोदय स्कूल में बनाए गए क़्वारैंटाइन सेंटर से भी 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी जयभीम नगर और प्रियदर्शिनी नगर के निवासी हैं। यहां करीब 50 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

मानवाधिकार आयोग मध्य प्रदेश को कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए सोमवार को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पर आयोग के सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी का बेटा कोरोना पॉजिटिव मिला था। आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों के साथ सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन होने के आदेश जारी किए गए है। यह कर्मचारी कंटेनमेंट इलाके में रहता था। इधर, भोपाल में सोमवार को 52 नए मरीज मिले, जिसमें सी-पैट का एक कर्मचारी शामिल है।

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के मद्देनगर मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह एस।एन। मिश्रा ने बताया, 'मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा।' उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोमवार रात को आदेश जारी कर दिया गया।

मिश्रा ने बताया कि राज्य के भीतर इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के सभी जिलों में 30 जून, 2020 तक यात्री बसों का परिचालन 50% क्षमता के साथ एवं अन्य जिलों में सामान्य रूप से किया जायेगा। इसके बाद आगे के लिए जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ चर्चा के बाद राज्य सरकार निर्णय लेगी। बस ऑपरेटरों ने सरकार को स्प्ष्ट कर दिया है कि आधी क्षमता के साथ बसे चलाने से उन्हें नुकसान होगा। पहले नुकसान की भरपाई हो, उसके बाद ही बसें चलाएंगे। फिलहाल सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

मध्यप्रदेश में अब तक 10 हजार 935 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से 465 मरीजों की मौत हो गयी है। इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका