न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / शराब की दुकानों के बाहर हेलमेट-बोतल-जूतों की लगी लाइन

कई जगहों पर उमड़ी भीड़ के कारण तो पहले दिन दुकानें भी बंद करनी पड़ी थी। अब हाल ये है कि लोग लाइन तो लगा रहे हैं लेकिन खुद खड़े होने की बजाय अपने सामानों को वहां रख दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 2:13:00

दिल्ली / शराब की दुकानों के बाहर हेलमेट-बोतल-जूतों की लगी लाइन

लॉकडाउन 3.0 में केंद्र सरकार ने कुछ रियायतें दी हैं। इसमें कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकानों को खोलने की भी छूट दी गई है। ऐसे में दिल्ली में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। कई जगहों पर उमड़ी भीड़ के कारण तो पहले दिन दुकानें भी बंद करनी पड़ी थी। अब हाल ये है कि लोग लाइन तो लगा रहे हैं लेकिन खुद खड़े होने की बजाय अपने सामानों को वहां रख दे रहे हैं।

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के कई इलाकों से तस्वीरें जारी की हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ कर रहे हैं। कहीं-कहीं तो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं और कहीं जगहों पर लोग गोले में कुछ सामान रख रहे हैं।

lockdown,coronavirus,delhi,liquor shops,helmets,bottles,line for wine,corona death in india,news,news in hindi

वसंत विहार इलाके में लोग अपने स्थान पर लाइन में हेलमेट, बोतल और जूते रख रहे हैं। और खुद या तो कहीं आसपास खड़े दिख रहे हैं या गायब दिख रहे हैं।

इसके अलावा कृष्णा नगर में भी यही हाल है। वहां भी लाइन में बने गोले में लोग नहीं हैं, बल्कि उनके सामान रखे हुए हैं। यहां दुकानों पर लंबी लाइनें दिख रही हैं।

lockdown,coronavirus,delhi,liquor shops,helmets,bottles,line for wine,corona death in india,news,news in hindi

यह नजारा किसी एक इलाके तक ही सीमित नहीं है, जिस दिन से लॉकडाउन में रियायत मिली है, पूरी दिल्ली में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस संघर्ष करती नजर आई है।

lockdown,coronavirus,delhi,liquor shops,helmets,bottles,line for wine,corona death in india,news,news in hindi

हालांकि इस सबके बीच दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए ई-टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। सरकार ने यह सिस्टम शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ को देखते हुए लिया है। ताकि दुकानों पर नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी किया है, जिसपर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भर कर शराब खरीदने का समय ले सकता है। इसके बाद उसके मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा।

lockdown,coronavirus,delhi,liquor shops,helmets,bottles,line for wine,corona death in india,news,news in hindi

दिल्ली सरकार ने ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया

बता दे, केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार से राजधानी में स्थित करीब 200 दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी। वहीं, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री के लिए एक ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। यह निर्णय शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए लिया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। सरकार ने इसके लिए एक वेब लिंक जारी किया है। दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक https://www.qtoken.in जारी किया है। इस लिंक पर जाकर शराब खरीदने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भरकर शराब खरीदने का समय ले सकता है। उसके मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा। अगर आप शराब खरीदना चाहते हैं, तो इस वेब लिंक पर जाकर दुकान पर शराब खरीदने के लिए जाने का समय ले सकते हैं। आपको दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि आप निर्धारित समय के बीच दुकान पर जाएंगे और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शॉप का पता भरना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ