न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन, रेस्त्रां को होम डिलीवरी और टेक अवे की अनुमति; मेट्रो, धार्मिक स्थल और स्कूल फिलहाल रहेंगे बंद

राजस्थान में लॉकडाउन फेज-5 अगले एक महीने यानी 30 जून तक रहेगा। रविवार को सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने नई गाइडलाइन जारी की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 6:44:00

राजस्थान / 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन, रेस्त्रां को होम डिलीवरी और टेक अवे की अनुमति; मेट्रो, धार्मिक स्थल और स्कूल फिलहाल रहेंगे बंद

राजस्थान में लॉकडाउन फेज-5 अगले एक महीने यानी 30 जून तक रहेगा। रविवार को सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने नई गाइडलाइन जारी की। शुरुआत में मेट्रो, स्कूल, सभी शैक्षणिक संस्थाएं, मॉल और धार्मिक स्थल जनता के लिए बंद रखे गए हैं। इसके अलावा, सभी दुकानें कुछ प्रतिबंधों के साथ खोली जा सकेंगी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। सरकार ने कहा है कि इन गाइडलाइन्स में दी गई किसी भी प्रकार की छूट हॉटस्पॉट, क्लस्टर और कंटेंमेंट एरिया में लागू नहीं होगी।

गतिविधियां जिनको मिली अनुमति

- सभी दुकानदारों को दुकानें खोलने की अनुमति होगी। दुकानदार द्वारा बिना मास्क के सामान नहीं बेचा जाएगा। ग्राहकों के बीच 6 फीट की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। छोटी दुकान पर एक समय में 2 और बड़ी दुकानों में 5 से अधिक लोग जमा नहीं होंगे। इसका उल्लघंन करने पर दुकान सील कर दी जाएगी।

- नाई की दुकान, सैलून और ब्यूटी पार्लर में हर ग्राहक के बाद सुरक्षा सावधानियां बरती जाएंगी।

- स्टॉल, चाय की थड़ी और ठेला लगाने वाले भी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।

- पार्कों में संपर्क रहित प्रवेश के लिए दरवाजे खुले रखे जाएंगे। सभी छूने और संपर्क वाली गतिविधियां बंद रहेंगी। जैसे खुले जिम, झूले आदि, इन्हें ढका भी जा सकता है। यदि पार्क में पूजा स्थल है तो प्रतिबंध इन पर भी जारी रहेगा। पार्क इंचार्ज नियमों के पालन के लिए जिम्मेदार होंगे।

- शादी के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट को सूचना देनी होगी। सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी। 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे

- अंतिम संस्कार में 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी

- सरकारी और निजी कार्यालय अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य संचालित कर सकेंगे

- निजी दफ्तरों में 'वर्क फ्रॉम होम' को प्रोत्साहन दिया जाएगा

- कर्मचारियों के लिए मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइजेशन, स्क्रीनिंग और हाथ धोने की व्यवस्थी करनी होगी। ऐसा नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी

गतिविधियां जिनकी अनुमति नहीं

- गृह मंत्रालय द्वारा अनुमति प्राप्त सेवाओं के अलावा सभी अंतराष्ट्रीय हवाई यात्रा फिलहाल बंद रहेंगी।

- मेट्रो रेल सेवाएं भी चालू नहीं की जाएगी

- सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी, शैक्षणिक संस्था, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। फिलहाल ऑनलाइन लर्निंग को ही प्राथमिकता दी जाएगी। पढ़ाई के साथ बच्चों को कोरोना से बचाव के बारे में भी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मास्क लगाने, 6 फीट की दूरी बनाने और साबुन से बार-बार हाथ धोने की जानकारी दी जाएगी।

- मॉल सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, थिएटर, बार ऑडिटोरियम पहले की तरह ही बंद रहेंगे

- रेस्त्रां को होम डिलीवरी और टेक अवे की अनुमति

-सभी धार्मिक और पूजा स्थल भी जनता के लिए बंद रहेंगे

आवागमन संबंधित निर्देश

- किसी को भी राज्य के अंदर आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। इसके लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी

- कमर्शियल परिवहन यात्रा से पहले और बाद में सभी सुरक्षा मानकों का पालने करेंगे। सीटों और छूने वाले स्थानों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसमें बस, टैक्सी, कैब, ऑटो आदी के संचालन की अनुमति होगी।

- अग्रिम आदेश तक सिटी बसें नहीं चलेंगी

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका