न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी की बस पॉलिटिक्स में आया नया मोड़, योगी के मंत्री ने अब कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

योगी सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्राइवेट बसों के बजाय राजस्थान रोडवेज की बस भेज रही है, जो हम किसी पार्टी से नहीं ले सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 May 2020 2:03:18

यूपी की बस पॉलिटिक्स में आया नया मोड़, योगी के मंत्री ने अब कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में एक हजार बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति अब और बढ़ती जा रही है। योगी सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्राइवेट बसों के बजाय राजस्थान रोडवेज की बस भेज रही है, जो हम किसी पार्टी से नहीं ले सकते हैं। अगर हमें राजस्थान रोडवेज की बस लेनी होगी तो सरकार आपस में बात करके लेगी। अशोक कटारिया ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त बसें हैं और हम लगातार लाखों लोगों को पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है। यह जो 879 बसें ठीक बताई जा रही हैं, वह सब राजस्थान सरकार की हैं। अगर कांग्रेस को इतनी ही चिंता है तो वह राजस्थान से मजदूरों को सीधे उत्तर प्रदेश क्यों नहीं भेज रही। उन्होंने कहा कि हमारे चीफ सेक्रेट्री उनके चीफ सेकेट्री से बात कर यह कर सकते हैं। अगर कांग्रेस इतनी ही उतावली है तो कोटा से बच्चों को निकालते वक्त उसने बस क्यों नहीं दी।

वहीं, राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब और राजस्थान में प्रवासियों को बसें क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शर्मा ने कांग्रेस पर मजदूरों की वापसी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त कोटा में जब बच्चे परेशान हो रहे थे तब राजस्थान सरकार को उनकी याद क्यों नहीं आयी। उस समय 630 बसें योगी सरकार ने राजस्थान भेजकर बच्चों को मंगवाने का काम किया था।

डिप्टी सीएम ने कहा- कांग्रेस की महासचिव ने एक बसों की सूची प्रस्तुत की थी। कांग्रेस की सूची में 460 बसें फर्जी निकली जिनका फ़िटनेस भी नहीं था। इसके अलावा 98 एम्बुलेंस, ऑटो, बाइक 68 वाहनों के कागज ही नहीं था। कांग्रेस ने जो सूची दी थी उसमें 460 बसे फर्जी हैं और उसमें भी 297 कबाड़ की हालत में हैं। 297 बसों की कोई फिटनेस नहीं है। इनमें 98 थ्री व्हीलर कार और एंबुलेंस हैं जिनके डिटेल दिए गए हैं।

800 बसों के साथ बॉर्डर पार करने की कोशिश

इस बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बुधवार दोपहर के वक्त कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला करीब 800 बसों के साथ बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां पर पहले से ही मौजूद नोएडा पुलिस ने रोक दिया और बसों को यू-टर्न लेना पड़ा। राजीव शुक्ला ने कहा कि सरकार साफ तौर पर देख ले कि यह बसें हैं या स्कूटर या ई-रिक्शा।

कांग्रेस विधायक ने ही प्रियंका गांधी को घेरा

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने इस पूरे मामले पर अपनी ही पार्टी को घेर लिया है। अदिति सिंह ने पार्टी के रुख की कड़ी आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। अदिति ने ट्वीट में लिखा 'आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका