13वें सीजन का आठवां मुकाबला आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं। हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीम को अपनी पहली जीत की तलाश हैं। केकेआर अपना मैच मुंबई से हार चुकी है और हैदराबाद का पहला मुकाबला बैंगलोर से हुआ था। दोनों ही टीम मजबूत टीम के साथ उतरी हैं। तो आइये डालते हैं इस पर एक नजर की कौन किस पर भारी पड़ेगा।
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI
बल्लेबाज: शुभमन गिल, इयोन मॉर्गन, नितीश राणा,
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक (कप्तान)
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज: शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग, जॉनी बेयरस्टो
विकेटकीपर: ऋधिमान साहा
ऑलराउंडर्स: मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, राशिद खान
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी नटराजन
दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।
कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीते
आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, हैदराबाद ने भी अब तक दो बार (2016, 2009) में फाइनल खेला और जीत हासिल की।
केकेआर के लिए कार्तिक, रसेल और नरेन की-प्लेयर्स
कोलकाता को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है।













