न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें कौन हैं आदेश गुप्ता, जिन्हें मिली दिल्ली BJP की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया है। मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 4:23:35

जानें कौन हैं आदेश गुप्ता, जिन्हें मिली दिल्ली BJP की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया है। मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आदेश गुप्ता दिल्ली की जमीनी राजनीति से जुड़े हुए नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। गुप्ता पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। अप्रैल 2018 में वह उत्तरी नगर निगम के मेयर बने थे। दिल्ली की सियासत में उनकी पकड़ काफी नीचे तक है। हालांकि, आदेश गुप्ता चर्चित चेहरा नहीं हैं।

गुप्ता ग्रैजुएट हैं। उन्होंने 1991 में छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से बीएससी की डिग्री हासिल की थी। उनका अब तक का राजनीतिक सफर बेदाग रहा है। चुनाव आयोग को दिए उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ एक भी आपराधिक केस नहीं है। उन्होंने अपने पेशे को ठेकेदारी बताया है।

मूल रूप से यूपी के आदेश गुप्ता बीएससी करने के बाद नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गए। काफी तलाश के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो वह ट्यूशन पढ़ाने लगे। दो साल तक ट्यूशन पढ़ाने के बाद उन्होंने बिजनस शुरू करने का फैसला किया। शुरू में उन्होंने कॉस्मेटिक उत्पाद की ट्रेडिंग का काम शुरू किया, लेकिन उसमें भी नाकामी हाथ लगी। इसके बाद वह फिर से ट्यूशन पढ़ाने लगे। इसी दौरान उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी में कॉन्ट्रैक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया और ठेकेदारी का काम शुरू कर दिया।

ठेकेदारी में उन्हें कामयाबी मिलती चली गई। दिल्ली में अपना घर भी खरीद लिया। छात्र राजनीति में रुझान होने के कारण भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय रहे। शुरू से ही बीजेपी में सक्रिय रहने के चलते 2017 में पटेल नगर से एमसीडी चुनाव का टिकट मिला और चुनाव जीत गए। बाद में वह नॉर्थ एमसीडी के मेयर भी बने।

आपको बता दे, दिल्ली बीजेपी में काफी लंबे समय बाद बदलाव किया गया है। मनोज तिवारी को 2016 में बीजेपी की कमान सौंपी गई थी। 2017 में बीजेपी ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में एमसीडी चुनाव जीता था। हालांकि, इसी साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

लोकसभा सांसद और कलाकार के रूप में मनोज तिवारी काफी चर्चित चेहरा हैं, लेकिन तिवारी की जगह लेने वाले आदेश गुप्ता दिल्ली की राजनीतिक चेहरों में शुमार नहीं किए जाते हैं। लेकिन तमाम बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए आदेश गुप्ता को पार्टी ने दिल्ली की कमान सौंप दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका