न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलाड़ा : जिसे बेटे की तरह पाला उसी ने किया विश्वासघात, सेठ के बेटे की हत्या कर की चोरी

कर्नाटक में आभूषण के बदले उधार देने का कारोबार (पाॅन ब्राेकर) करने वाले बिलाड़ा के जगदीश सीरवी काे उनके मुनीम ने ही जिंदगीभर का दर्द दे दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jan 2021 6:40:46

बिलाड़ा : जिसे बेटे की तरह पाला उसी ने किया विश्वासघात, सेठ के बेटे की हत्या कर की चोरी

कर्नाटक में आभूषण के बदले उधार देने का कारोबार (पाॅन ब्राेकर) करने वाले बिलाड़ा के जगदीश सीरवी काे उनके मुनीम ने ही जिंदगीभर का दर्द दे दिया। वाे उनके 22 वर्षीय बेटे नरेंद्र की हत्या कर एक कराेड़ के साेने-चांदी के जेवरात लूट ले गया। जबकि जगदीश ने ही उसे पाली से अपने पास बुलाकर ना केवल रोजगार दिया, बल्कि बेटे की तरह रख रहने काे मकान दिया और 5 साल अपने घर ही खाना खिलाया।

वारदात बुधवार दोपहर एक बजे कर्नाटक के यादगीर जिले के हुणसागी शहर में हुई। पुलिस ने आरोपी मूलत: पाली के पृथ्वीपुरा निवासी किशोर (25) पुत्र कल्याणराम गोस्वामी और उसके साथी कर्नाटक के ही अजीत (26) को गिरफ्तार कर उनसे लूट का माल बरामद कर लिया। शुक्रवार को मृतक नरेंद्र का शव बिलाड़ा लाया गया और बाणगंगा पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

हुणसागी के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर दौलत एन. कुरी ने बताया कि हत्यारे डेढ़ किलो सोने व दस किलो चांदी के आभूषण लूट ले गए थे। वारदात के बाद वे पांच-छह किलोमीटर ही दूर बारूद रखने के पुराने भवन में छुप गए थे। सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और लूटे गए आभूषण के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू व बाइक भी बरामद कर ली।

इतना शातिर कि अपने पिता को फोन किया- नरेंद्र को मार डाला, मेरा भी अपहरण कर ले जा रहेआईएएस बनने का सपना देख रहा नरेंद्र इंजीनियरिंग कर रहा था। वारदात वाले दिन वह घर में अकेला पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां एक दिन पहले ही रिश्तेदार के यहां बेंगलुरु गई थीं और बड़ा भाई एक जनवरी को किसी काम से बिलाड़ा आया था। बुधवार को जगदीश ने किशोर को चेन पॉलिश करवाने के लिए भेजा, लेकिन वह अपने साथियों को लेकर जगदीश के घर पहुंचा और नरेंद्र की हत्या कर जेवरात लूट भागा। भागने से पहले उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि किसी ने नरेंद्र की हत्या कर दी है और मेरा भी अपहरण कर ले जा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग

CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय