केरल में शुक्रवार शाम हुए विमान हादसे में मृतकों का आंकड़ा 21 हो गया है। इनमें दोनों पायलट भी शामिल हैं। शनिवार को कोझीकोड पहुंचे सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख, गंभीर घायलों को 2-2 लाख और मामूली घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। पुरी ने कहा- यह विमान हमारे सबसे अनुभवी कमांडर, कैप्टन दीपक साठे उड़ा रहे थे। वे इस एयरपोर्ट पर 27 बार लैंडिंग कर चुके थे। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले इसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई थी। उसके बाद किए गए सुरक्षा उपायों की वजह से ही इस हादसे में मौतें कम हुईं।
At the time of the tragic #AirIndiaExpress #IX1344 crash there was a large storm passing over #Karipur.
This @eumetsatवहीं, विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एविएशन और मीटियरोलॉजी (मौसम विज्ञान) के एक्सपर्ट साइमन प्राउड ने दावा किया है कि हादसे के समय करिपुर में तेज तूफान आ रहा था। उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए सैटेलाइट डेटा भी साझा किया है।
मलप्पुरम कलेक्टर के गोपालकृष्णन ने बताया कि विमान में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। 149 जख्मी हुए हैं। 22 को मामूली चोटें आई थीं, जिनकी इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। बाकी 127 का मलप्पुरम और कोझीकोड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 22 की हालत नाजुक है।वहीं, मृतकों में से एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकला है। उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील ने बताया कि 45 साल के यात्री सुधीर वायर्थ के नमूने को परीक्षण के लिए भेजा गया था और वह कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बचाव कार्यों में लगे सभी लोगों से स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट करने और एहतियातन आइसोलेशन में जाने के साथ ही अपना परीक्षण कराने को कहा है।













