न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ठेले पर रख ले गया बेटा, कोरोना से खौफ के चलते रिश्तेदारों ने नहीं लगाया हाथ

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले शख्स की उसके घर में मौत हो गई। मौत के बाद रिश्तेदारों को लगा कि उनकी मौत कोरोना से हुई है, लिहाजा सभी ने अंतिम संस्कार में आने से दूरी बना ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 2:00:28

पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए  ठेले पर रख ले गया बेटा, कोरोना से खौफ के चलते रिश्तेदारों ने नहीं लगाया हाथ

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग सामान्य मौतों को भी कोरोना से जोड़ कर देख रहे है और हाल ही में ताजा मामला कर्नाटक के बेलगावी से सामने आया है, यहां, एक शख्स की मौत हो जाती है। उसके रिश्तेदारों को लगता था कि शख्स की मौत कोरोना वायरस से हुई है, लिहाजा वह पीड़ित परिवार की मदद नहीं करते हैं। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटा शव को ठेले पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हैं। मामला बेलगावी के अथनी थालुक का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले शख्स की उसके घर में मौत हो गई। मौत के बाद रिश्तेदारों को लगा कि उनकी मौत कोरोना से हुई है, लिहाजा सभी ने अंतिम संस्कार में आने से दूरी बना ली। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटा अंतिम संस्कार करने के लिए शव को ठेले पर रखकर घाट ले गए। बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि शख्स की मौत कोरोना से नहीं हुई थी।

वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बात करे तो शनिवार को संक्रमण के 4 हजार 537 मामले सामने आए, जो एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, राज्य में और 93 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1 हजार 240 पहुंच गई। उधर, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना वायरस के प्रकोप का डरावना रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से बेंगलुरु में इतनी मौतें हुई हैं कि इलेक्ट्रिक शव दाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लग गई है। शहर के अलग अलग इलाकों से आ रहीं एंबुलेंस कतारबद्ध होकर इलेक्ट्रिक शव दाह गृह के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं, ताकि वो अंदर जा सकें और डेड बॉडी को उतार सकें।

बेंगलुरु के इस इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में कोविड और दूसरी वजहों से हुई मौतों के बाद डेड बॉडीज को अंतिम संस्कार के लिए लाया जाता है। इलेक्ट्रिक शव दाह गृह में काम करने वाले लोगों ने बताया कि कोरोना से हुई मौत की बॉडी का अंतिम संस्कार करने के बाद दूसरी बॉडी को लाने के बीच कुछ वक्त लगता है। इसलिए समय और ज्यादा खर्च होता है।

बता दे, कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 59 हजार 652 हो गई है। यहां पर कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 36 हजार 637 है। यहां अबतक 21 हजार 775 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1 हजार 240 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कुछ निजी मेडिकल कालेज अस्पतालों के प्रति सख्ती दिखाते हुए उन्हें निर्देश दिया है कि वे अपने वादे के अनुरूप 50% बिस्तर कोविड-19 मरीजों को मुहैया करें। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4 हजार 537 नए मामलों में 2 हजार 125 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं। वहीं, 509 मामले दक्षिण कन्नड़ में, 186 धारवाड़ में,176 विजयपुरा में, 155 बेल्लारी में सामने आए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री ने निजी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से कहा है कि वे कल से ही 50 प्रतिशत बिस्तर मुहैया कराएं क्योंकि बेंगलुरु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री