न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर हत्याकांड पर शुरू हुई सियासत, प्रियंका-मायावती-अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में कानपुर में बिकरु गांव में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 3:15:19

कानपुर हत्याकांड पर शुरू हुई सियासत, प्रियंका-मायावती-अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में कानपुर में बिकरु गांव में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गाए। जबकि एक नागरिक समेत सात पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी से इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब करते हुए कड़े एक्शन की हिदायत दी है। वहीं, अब इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

priyanka gandhi,mayawati kanpur encounter news,yogi adityanath govt,akhilesh yadav,ashok gehlot,congress,bjp,news

मायावती ने कहा - अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए

मायावती ने कहा- 'इस सनसनीखेज घटना के लिए अपराधियों को सरकार को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए, चाहे इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत क्यों न पड़े। सरकार मृतक पुलिस के परिवार को समुचित अनुग्रह राशि के साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी दे, बीएसपी की यह मांग है।'

priyanka gandhi,mayawati kanpur encounter news,yogi adityanath govt,akhilesh yadav,ashok gehlot,congress,bjp,news

प्रियंका गांधी ने कहा - यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है

प्रियंका गांधी ने कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या और प्रयागराज में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या की घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए। यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं। आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए। कानपुर की भयावह घटना की खबर आई ही थी कि प्रयागराज में एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। गाजियाबाद में पिता-पुत्री की हत्या कर दी गई। उप्र में अपराधियों का इस तरह हावी हो जाना असामान्य है। इस जंगलराज को देखते हुए जवाबदेही तो फिक्स करनी ही होगी।'

priyanka gandhi,mayawati kanpur encounter news,yogi adityanath govt,akhilesh yadav,ashok gehlot,congress,bjp,news

अखिलेश यादव ने कहा - सरकार तुरंत मुहावजे का ऐलान करे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि, उप्र के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में सत्ताधारियों और अपराधियों की मिलीभगत का खामियाजा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा। अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा - 'उप्र की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फ़ानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा तथा पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा। सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे व परिजनों को हर संभव संरक्षण दे।'

priyanka gandhi,mayawati kanpur encounter news,yogi adityanath govt,akhilesh yadav,ashok gehlot,congress,bjp,news

अशोक गहलोत ने कहा - अपराधी बेखौफ हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा- ये जानकार हैरान हूं कि यूपी में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। यह राज्य की खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है। अपराधी बेखौफ हैं।

विकास दुबे को मिल गई थी पुलिस के आने की खबर

बता दे, 8 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के पीछे मुखबिरी होने की बात सामने आ रही है। मीडिया खबरों की माने तो हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पहले से ही मालूम हो गया था कि रात में उसके घर दबिश पड़ने वाली है। कौन-कौन टीम में शामिल रहेगा और फोर्स की संख्या कितनी हो सकती है? इसकी डिटेल विकास के पास थी। बदमाशों को यह तक पता था कि पुलिसवालों के पास कौन कौन से हथियार होंगे। यही वजह थी कि बदमाश ने घर के सामने जेसीबी खड़ी कर पुलिस का रास्ता रोक दिया था। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों से चूक हुई है। इसकी जांच की जाएगी।

जिस तरह से गांव के रास्ते पर एक जेसीबी मशीन को खड़ा किया गया था कि कोई भी गांव के अंदर वाहन लेकर दाखिल ना हो सके। उससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस की आमद के बारे में जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। लिहाजा डीएसपी मिश्रा ने अपने सहकर्मियों के साथ वाहनों से उतरकर पैदल ही गांव में दाखिल होने का फैसला किया। जैसे ही पुलिसवाले वाहनों से बाहर निकले। अचानक उन पर गोलियां बरसने लगी। पुलिसवाले संभल भी नहीं पाए कि तीन दिशाओं से उन पर फायरिंग होने लगी। वारदात के समय करीब 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चली हैं। लेकिन गांव वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। विकास के घर के आसपास 100 मीटर की दूरी तक खून के धब्बे पड़े हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ नहीं देखा है। सिर्फ फायरिंग की आवाज सुनी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस को जांच के दौरान तलाश करने है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका