न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में हुई 'मुर्गा-मुर्गी' की अनूठी शादी, लगभग पांच हजार लोग हुए शामिल

छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला इन दिनों एक अनोखी शादी का गवाह बनने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 May 2018 2:25:13

छत्तीसगढ़ में हुई 'मुर्गा-मुर्गी' की अनूठी शादी, लगभग पांच हजार लोग हुए शामिल

छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला इन दिनों एक अनोखी शादी का गवाह बनने जा रहा है। राज्य के दक्षिण हिस्से के इस जिले में कड़कनाथ मुर्गा और मुर्गी की शादी की धूम है। पूरे रश्मो-रिवाज और धूमधाम के साथ इनकी शादी हुई। अब आप भी सोच रहे होंगे कि, भला इस शादी में ऐसा क्या था जो इसकी चर्चा हो रही है। आइये इस अनूठी शादी के बारे में आपको बताते हैं। यह अनूठी शादी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित हीरानार इलाके में हुई हैं। 'कालिया' और 'सुंदरी' और कोई नहीं, बल्कि एक मुर्गा और मुर्गी हैं। इनकी शादी के लिए ठीक वैसे ही इंतजाम किये गए जैसे आम शादियों में होते हैं। बाकायदा कार्ड आदि छपवाया गया। पहले दिन मण्डपाछादन का कार्यक्रम हुआ और दूसरे दिन तेल और मातृकापूजन हुआ। वहीं शनिवार की शाम कालिया की बारात निकली। बारात में क्षेत्र के आदिवासी किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बारात जब सुंदरी के घर पहुंची तब कालिया और उसके संबंधियों का स्वागत किया गया और धूमधाम से शादी की रस्में पूरी हुईं।

आदिवासी परंपराओं से हुई इस शादी के बाद सुंदरी कालिया की हो गई। रविवार को आशीर्वाद समारोह और प्रीतिभोज का कार्यक्रम है। चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कालिया कड़कनाथ मुर्गे को पालने वाले लुदरू नाग कहते हैं कि उनके गांव हीरानार को कड़कनाथ हब कहा जाता है। काला मुर्गा या कालामासी नाम से प्रसिद्ध इस मुर्गे को क्षेत्र के आदिवासी वर्षों से पाल रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह विलुप्त हो गया था। क्षेत्र के आदिवासियों की अपनी पंरपरा है और यह प्रकृति पूजक लोग अपने प्रत्येक त्योहार में प्रकृति और जीवों को शामिल करते हैं।

क्षेत्र में जैविक कृषि करने वाले नाग कहते हैं कि यह शादी आदिवासी परंपरा से हो रही है और वह सभी रस्में निभाई जा रही हैं जो आदिवासी परंपरा में होती हैं। इसमें मुर्गे मुर्गी को तेल, हल्दी चढ़ाई गई और उन्हें खाने में तरह तरह के व्यंजन दिए गए। इस शादी का एक कारण यह भी है कि इससे अन्य आदिवासी प्रेरणा लें तथा वह भी कुक्कुट पालन की ओर आगे बढ़ें। वह कहते हैं कि उनके क्षेत्र में अभी लगभग 12 समूह, जिनमें दो सौ महिला और पुरूष किसान शामिल हैं, कड़कनाथ कुक्कुट का पालन कर रहे हैं। वह स्वयं पिछले पांच महीनों के दौरान एक लाख 60 हजार रूपए के कड़कनाथ बेच चुके हैं। इसके साथ ही अन्य किसान भी इस व्यवसाय में आने के बाद अच्छी कमाई कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद कालिया और सुंदरी का क्या होगा। क्या उन्हें भी बेच दिया जाएगा, नाग कहते हैं कि कालिया और सुंदरी को पाला जाएगा और उन्हें बेचा नहीं जाएगा। वह चाहते हैं कि यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। क्षेत्र में कड़कनाथ कुक्कुट पालन व्यवसाय में आदिवासियों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के प्रमुख नारायण साहू बताते हैं कि क्षेत्र के लगभग 2200 किसान इस व्यवसाय से जुड़े हैं। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी कड़कनाथ कुक्कुट व्यवसाय से जुड़ी हैं। इस व्यवसाय में आने के बाद आदिवासी किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। हीरानार गांव में जहां मुर्गा मुर्गी की शादी हो रही है उसकी पहचान कड़कनाथ हब के रूप में हो रही है।

साहू कहते हैं कि आदिवासी परंपरा में मुर्गी पालन हमेशा से होता रहा है। यहां जब आदिवासियों के घरों में प्रवेश करेंगे तब वहां मुर्गी दड़बा जरूर दिखाई देगा। ऐसी स्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र ने तय किया कि मुर्गे के माध्यम से ही आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। यदि यह कार्य बेहतर तरीके से संगठन के तौर पर किया जाए तब इसमें सफलता मिल सकती है। वह बताते हैं कि दंतेवाड़ा जिले का मौसम कड़कनाथ मुर्गे के लिए अनुकूल है। वहीं इसके मांस की मांग भी बहुत है। इसलिए इस मुर्गे की फार्मिंग शुरू की गई।

साहू कहते हैं कि इस नस्ल के मांस में औषधीय गुण होता है। जिसमें प्रोटीन की मात्रा 25 फीसदी होती है। ह्रदय रोगी भी इसका मांस खा सकते हैं। इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम पाई जाती है। कृषि वैज्ञानिक कहते हैं कि बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों के जीवन में सुधार लाने के लिए कड़कनाथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आदिवासी इसे उत्सव के रूप में मनाने की कोशिश कर रहे हैं और शादी से बेहतर उत्सव क्या हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत