न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : एसएचओ के पिता ने की आत्महत्या, सूदखोरों से थे परेशान, सुसाइड नोट में लिखा- अब जीने की इच्छा नहीं

सूदखोरों के दबाव में आकर जोबनेर एसएचओ हितेश शर्मा के पिता 45 वर्षीय सुखदेव शर्मा में आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 2:48:11

सीकर : एसएचओ के पिता ने की आत्महत्या, सूदखोरों से थे परेशान, सुसाइड नोट में लिखा- अब जीने की इच्छा नहीं

कई लोग व्यापार करने वाले सूदखोरों से परेशान रहते हैं जो ब्याज पर पैसा देते हैं। ऐसे ही सूदखोरों के दबाव में आकर जोबनेर एसएचओ हितेश शर्मा के पिता 45 वर्षीय सुखदेव शर्मा में आत्महत्या कर ली। सुखदेव ने सुसाइड नाेट में उसकाे परेशान करने वाले सूदखाेराें का उल्लेख करते हुए तंग आकर जीने की इच्छा नहीं बताकर दबाव में आकर कर खुदकुशी करने की बात लिखी है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज कर नामजद आराेपियाें के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। खंडेला थाना पुलिस के अनुसार जोबनेर थानाधिकारी हितेश शर्मा निवासी होद ने मामला दर्ज करवाया है उसके पिता सुखदेव ने कर्जदारों से परेशान होकर सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट में दर्ज करवाया कि तिवाड़ी की ढाणी तन जयरामपुरा निवासी बंशीधर मंगावा, विजय कुमार व जेसाराम सहित इनके परिवार वाले और अन्य लाेग उसकाे रुपयों के लिए तंग करते थे तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

सभी ने रुपयों के ब्याज पर ब्याज लगाकर कर्जा दुगना कर दिया और बार-बार प्रताड़ित करने पर मेरे पिता सुखदेव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। खंडेला थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सुखदेव ने सल्फाॅस खाकर आत्महत्या की है। परिजनाें ने लेनदेन से परेशान हाेकर सुदखाेरी से संबंधी रिपाेर्ट दी है। जिसकी जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट : जीने की इच्छा नहीं, दबाव का सामना नहीं कर पा रहा हूं

मैं सुखदेव शर्मा स्वयं की मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घरवालाें काे बेवजह परेशान नहीं किया जाए। कर्जवालाें ने ब्याज पर ब्याज लगाकर रकम काे दुगना करदिया है। जिसकाे चुकाने में असमर्थ हूं। इसके अलावा मेरे पास काेई उपाय नहीं है। बंशी मंगावा उसके परिवार ने तंग कर दिया है और अब जीने की इच्छा नहीं है। मैं दबाव का सामना नहीं कर पा रहा हूं। मेरे घरवाले जैसे सबकाे दें।

दुकान पर आकर धमकाया था सूदखाेराें ने

सुखदेव और उसकी पत्नी जयपुर अपने बेटे हितेश के पास गए हुए थे। सुखदेव दाे दिन पहले ही जयपुर से आया था। वह श्रीमाधाेपुर मंडी स्थित अपनी अनाज की दुकान पर गया था। यहां सूदखाेर आए और उन्हाेंने सुखदेव के साथ गाली-गलाैच की। दुकान से घर जाने के बाद भी सूदखाेर उसकाे लगातार फाेन कर लाखाें रुपए चुकता करने के लिए डरा-धमका रहे थे। परेशान होकर सुखदेव ने जहर खा लिया। तबीयत खराब हाेने पर उसकाे जयपुर रैफर कर दिया था। लेकिन, नजदीक हाेने के कारण सुखदेव काे चाैमू स्थित बराला हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात दाे बजे सुखदेव ने दम तोड़ दिया था।

एक महीने पहले दोबारा खाेली थी दुकान

जानकारी में आया है कि सुखदेव ने श्रीमाधाेपुर मंडी में अनाज की दुकान कर रखी थी। जाे कि, दाे साल से बंद थी। एक महीने पहले ही दुबारा पार्टनरशिप में दुबारा दुकान खाेली थी। किसानाें से अनाज खरीदना और बेचने का काम करने लगा था। जिसके लिए पांच दिन पहले सुखदेव ने फर्म के नाम से बैंक में नया खाता भी खुलवाया था। सुखदेव शर्मा दाे भाई थे और वह दूसरे नंबर का था। बडे़ भाई ने कटक उड़ीसा में कपडे़ की दुकान कर रखी है। इसके अलावा छह बहनें थी। जिनमें दाे की माैत हाे चुकी है। सुखदेव के खुद के थानाधिकारी हितेश इकलाैता बेटा है और तीन उसकी बेटियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?